फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The partition-disaster memorial program will be held on August 7 at the Panchayat Bhavan.

Bhiwani News: पंचायत भवन में सात अगस्त को होगा विभाजन-विभीषिका स्मृति कार्यक्रम

Sun, 03 Aug 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 03 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The partition-disaster memorial program will be held on August 7 at the Panchayat Bhavan.
भिवानी। पंचायत भवन में सात अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन-विभीषिका स्मृति कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर उसकी सफलता सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर भाजपा चुनाव प्रबंधक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल सेठ ने विशेष रूप से शिरकत की और कार्यकर्ताओं को आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 1947 के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को उस ऐतिहासिक पीड़ा से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के महत्व को समझ सकें। विरेंद्र कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदर्शनी, सेमिनार सहित विविध आयोजन होंगे, जिनमें विभाजन से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें और दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे। बैठक में कार्यक्रम संयोजक सोहनलाल मक्कड़, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, मीना परमार, ठाकुर विक्रम सिंह, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed