फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The number of applications received was many times more than the number of seats

Bhiwani News: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए हो मारामारी, सीटों से कई गुना अधिक आए आवेदन

Sat, 03 Aug 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
The number of applications received was many times more than the number of seats
भिवानी। स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए महाविद्यालयों में पहली मेरिट लिस्ट शुक्रवार को लग गई है। इसके तहत विद्यार्थियों के दाखिले भी शुरू हो चुके हैं। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियाें की मारामारी चल रही है। सभी महाविद्यालयों में सीटों से कई गुना अधिक विद्यार्थियाें ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

महाराजा नीम पाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में 340 सीटों के लिए 1524 आवेदन आए हैं। जबकि 954 आवेदनों का सत्यापन किया गया है। इतिहास और केमिस्ट्री ये दो नए संकाय महाराजा नीम पाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालयों में पीजी कोर्स में दाखिले के एक सीट पर तीन-तीन विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। जिन विद्यार्थियों के नाम पहली मेरिट सूची लिस्ट में आए हैं उनकी काउंसिलिंग की जाएगी और काउंसिलिंग के साथ-साथ विद्यार्थी फीस जमा करवा के अपने चुने गए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। पहली काउंसिलिंग 8 अगस्त से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीजी कोर्स में दूसरी मेरिट लिस्ट नहीं लगती है। इस कोर्स में सीधे दूसरी काउंसिलिंग विद्यार्थियों की होती है। जिस दिन विद्यार्थी की काउंसिलिंग होनी है, वह उसी दिन ही फीस जमा करवा कर अपना दाखिला करवा सकता है। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के किसी भी प्रकार की मदद के लिए सभी कॉलेजों में हेल्पडेस्क बनाए गए है।



कॉलेजों में प्राप्त आवेदन
- महाराजा नीम पाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में 340 सीटों के लिए 1524 आवेदन।
- राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में 110 सीटों के लिए 217 आवेदन ।
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए हो मारामारी, सीटों से कई गुना अधिक आए आवेदन




पीजी कोर्स में दाखिला के विद्यार्थियों की मारामारी चल रही है। एक सीट के लिए तीन-तीन विद्यार्थियों के आवेदन आए हुए हैं। दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद करने के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। विद्यार्थी को अगर दाखिले से संबंधी कोई भी परेशानी आती है तो वह हेल्प डेस्क मेंबर से मदद ले रहा है। - प्रदीप सिलवाल, नोडल अधिकारी, महाराजा नीम पाल सिंह राजकीय महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed