{"_id":"68d6d237877ceecd360a0bb6","slug":"the-new-road-was-dug-up-at-three-places-in-four-days-and-the-leakage-problem-in-vijay-nagar-remained-unresolved-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140320-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार दिन में तीन जगह खोद डाली नई सड़क, विजय नगर में लीकेज समस्या का नहीं हुआ समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार दिन में तीन जगह खोद डाली नई सड़क, विजय नगर में लीकेज समस्या का नहीं हुआ समाधान नहीं
विज्ञापन
शहर के बासिया भवन चौक पर रोड पर गड्ढा खोद रही जेसीबी मशीन
भिवानी। पिछले चार दिनों में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने लाइन लीकेज के लिए विजय नगर कॉलोनी की तीन जगह सड़कें खोद डालीं। जिस सड़क को खोदा गया है वह हाल ही में बनाई गई थी। नई सड़क की खोदाई के बावजूद भी लीकेज की समस्या का समाधान नहीं हो सका जिससे सप्लाई के दौरान हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।
आंबेडकर चौक के आसपास की सड़क भी जेसीबी से उखाड़ी गई है। कुछ हिस्सों की पाइपलाइन को काटने के बाद भी विजय नगर और आसपास के क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति का कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही लाइन की लीकेज का पता लगाकर उसका समाधान कराया जाएगा।
बताया गया कि पिछले माह भी विजय नगर कॉलोनी के कुछ हिस्सों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत पर सड़क तोड़ी गई थी। करीब 15 दिनों तक कई जगह खुदाई के बाद समस्या का पता लगाया गया और उसका समाधान किया गया। उस हिस्से में अब पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई है लेकिन नई लीकेज ने दूसरी जगह परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विजय नगर कॉलोनी में करीब 45 साल पुरानी पानी की पाइपलाइन मौजूद है, जिसमें लीकेज की समस्या लगातार बनी हुई है और घरों के अंदर भी गंदा पानी पहुंच रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रंगा ने बताया कि शहर के जिन हिस्सों में पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है उन जगहों पर काम जारी है और जल्द ही समाधान कराया जाएगा।