{"_id":"64c954be7e6cf2cb5604d217","slug":"the-new-company-got-the-garbage-picked-up-in-the-city-on-the-first-day-not-in-the-morning-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-3023-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नई कंपनी ने सुबह नहीं दोपहर को कराया पहले दिन शहर में कूड़ा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नई कंपनी ने सुबह नहीं दोपहर को कराया पहले दिन शहर में कूड़ा उठान
Wed, 02 Aug 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर में नई कंपनी के कारिंदों ने कूड़ा उठान का कार्य सुबह के बजाय दोपहर को किया। शहर के कूड़ा प्वाइंटों पर सुबह कूड़े के ढेर लगे, जिन्हें दोपहर को साफ किया गया। दरअसल, पहले दिन कंपनी के अधिकारियों के साथ नगर परिषद कार्यालय में कार्य का शुभारंभ किया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त व नगर परिषद की डीएमसी अनुपमा अंजलि और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सहित नगर परिषद अधिकारी मौजूद रहे। कार्य का शुभारंभ होने के उपरांत दोपहर को नई कंपनी के कर्मचारियों ने शहर के कूड़ा प्वाइंटों से कूड़ा उठान कराया। वहीं कई हिस्सों में टिप्पर ऑटो भी नहीं पहुंच पाया।
श्री श्याम इंटरप्राइजिज कंपनी को शहर के सभी 31 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने के साथ-साथ कूड़ा डंपिंग प्वाइंटों से बाहर ले जाकर डंपिंग यार्ड में निस्तारण का कार्य मिला है। कंपनी अपना नया प्लांट भी स्थापित करने में लगी है, लेकिन एक अगस्त से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी के पास फिलहाल 25 टिप्पर ऑटो, दस ट्रैक्टर-ट्राॅली, दो जेसीबी मशीन, दो लोडर, दो प्रेशर मशीन हैं। इनके जरिये डंपिंग प्वांइटों से कूड़ा उठान कर डंपिंग यार्ड तक पहुंचा जा रहा है। पहले दिन नगर परिषद कार्यालय में कंपनी के कार्य की शुरुआत 11 बजे की की गई। इसके बाद ही शहर में लगे कूड़े के ढेर दोपहर बाद तक साफ हो पाए। उमस भरी गर्मी से कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू ने भी आसपास के लोगों का जीना मुहाल किया।
प्रत्येक वार्ड में दो ऑटो उठाएंगे कूड़ा
कंपनी के पास फिलहाल 25 टिप्पर ऑटो हैं। जबकि शहर के अंदर 31 वार्ड हैं। कंपनी का दावा है कि जल्द ही 50 टिप्पर ऑटो और शामिल किए जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक वार्ड से दो टिप्पर ऑटो डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कराएंगे। ये ऑटो सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक शहर के विभिन्न वार्डाें में पहुंचेंगे। जहां लोग अपने घरों का कूड़ा डाल पाएंगे।
कूड़ा उठान की इस नंबर पर करें शिकायत
कंपनी ने कूड़ा उठान के साथ ही शिकायतों के निवारण को लेकर भी शहरवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी इलाके में कूड़ा उठान व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन संबंधी शिकायतें 01664-357151 पर की जा सकती हैं। ये नंबर कंपनी कार्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़ा है। इस पर दर्ज कराई गई शिकायतों का तुरंत निवारण भी किया जाएगा।
कंपनी ने मंगलवार से शहर के सभी 31 वार्डों से कूड़ा उठान और घर-घर कूड़ा एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल कंपनी के पास जो संसाधन हैं, उनसे काम शुरू किया है, लेकिन इसी माह से शहर के अंदर 50 टिप्पर ऑटो घर-घर कूड़ा उठान के लिए पहुंचेंगे। प्रत्येक वार्ड में दो टिप्पर ऑटो घर-घर कूड़ा उठान कराएंगे। शहरवासियों को भी शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए।
- विनित कुमार, मैनेजर, श्रीश्याम इंटरप्राइजिज प्राइवेट लिमिटेड।
कंपनी के अधिकारियों के साथ एक दिन पहले ही बैठक कर शहर के हर हिस्से से कूड़ा उठान पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है। कंपनी ने एक अगस्त से विधिवत रूप से कार्य शुरू कर दिया है। कूड़ा उठान में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में सभी कर्मचारियों को भी कंपनी के अधिकारियों द्वारा स्पष्ट हिदायतें जारी किए जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।