फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Municipal Council formed an Area Sabha to identify the beneficiaries of government schemes.

Bhiwani News: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान के लिए नगर परिषद ने किया एरिया सभा का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council formed an Area Sabha to identify the beneficiaries of government schemes.
भिवानी। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और विकास संबंधी अन्य मामलों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से शहरी स्थानीय निकाय के निर्देशानुसार नगर परिषद ने वार्डों के हिसाब से एरिया सभा का गठन किया है। प्रत्येक वार्ड के पार्षद एरिया सभा के चेयरमैन होंगे जबकि कर्मचारियों को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। एरिया सभा की पहली बैठक 29 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक फ्रैंडस कॉलोनी की गली नंबर 11 स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजा राम ने बताया कि एरिया सभाओं के माध्यम से नगर निकाय प्रशासन में नागरिक भागीदारी को सुदृढ़ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी आमजन के लिए नगर परिषद की वेबसाइट एमसीभिवानी.इन पर अपलोड कर दी गई है। बैठक में क्षेत्र के कुल मतदाताओं के 10 प्रतिशत द्वारा भाग लिया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


सभा के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय
नगर परिषद ने एरिया सभा संचालन के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मनीष राठी जेई वार्ड 1 व 3, अशोक शर्मा लिपिक वार्ड 2, 4 व 18, आबिद हुसैन जेई वार्ड 5 व 7, अशोक सांगवान वार्ड 6 व 8, अर्जुन नाथ जेई वार्ड 9 व 11, अनिल लिपिक वार्ड 10 व 12, संदीप जेई वार्ड 13 व 15 और देवेन्द्र लिपिक वार्ड 14 व 16 में सदस्य सचिव होंगे। नरेश लिपिक वार्ड 17 व 19, अंकित लिपिक वार्ड 20, 22 व 24, नीरज लिपिक वार्ड 21 व 23, दिनेश लिपिक वार्ड 25 व 27, नीतेश लिपिक वार्ड 26 व 28, परोकर नरेश लिपिक वार्ड 29 व 31 और परोकर विजय लिपिक वार्ड 30 में सदस्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed