फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The message of making the state drug free will be given through the cyclothon journey

Bhiwani News: साइक्लोथॉन यात्रा से दिया जाएगा प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The message of making the state drug free will be given through the cyclothon journey
वीसी के माध्यम से साइक्लोथॉन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देते पंकज नैन। 
भिवानी। हरियाणा को ड्रग्स से मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर से प्रदेशभर में साइक्लोथॉन यात्रा निकलेगी। इसके माध्यम से नागरिकों से हरियाणा को ड्रग्स मुक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल को सुबह साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साइक्लोथॉन यात्रा गांव रतेरा में पांच अप्रैल को दोपहर के समय प्रवेश करेंगी, जहां पर साइक्लोथॉन में शामिल युवाओं का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


ये जानकारी एसडीएम महेश कुमार ने लघु सचिवालय वीडियो कांफ्रेस हॉल में दी। एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि जिले में युवाओं का यह साइकिल जत्था पांच अप्रैल को गांव रतेरा में प्रवेश करेगा। उसके बाद गांव ढाणी किरावड़ से कस्बा तोशाम में पहुंचेंगा। तोशाम से यह साइक्लोथॉन रवाना होगी और वहां से गांव सागवान व बापोड़ा होते हुए भिवानी पहुंचेगी और जहां पर रात्रि विश्राम होगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद छह अप्रैल को यह साइक्लोथॉन यात्रा भिवानी से रवाना होगी, जो गांव लोहानी, जूई खुर्द होते हुए दादरी जिले के उपमंडल बाढड़ा में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान आने वाले गांवों के युवा साइकिलों के साथ इस जत्थे में शामिल होंगे और हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने में अपनी सार्थक भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभागों की मुख्य भूमिका रहेगी। साइक्लोथॉन में भाग लेने के इच्छुक नागरिक uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के आधार पर ही साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

एसडीएम ने खेल, शिक्षा विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे युवाओं को इस साइक्लोथॉन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए जागरूक करें। वीसी के दौरान जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार, नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक रोहित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed