फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The meeting between farmers and administration for the oil pipeline remained inconclusive

Bhiwani News: तेल पाइपलाइन के लिए किसानों व प्रशासन की बैठक रही बेनतीजा

Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The meeting between farmers and administration for the oil pipeline remained inconclusive
बैठक को संबो​धित करते वक्ता। 
भिवानी। पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि खेतों में तेल पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए किसानों और प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है। मंगलवार को उपायुक्त महाबीर कौशिक और प्रभावित किसानों के बीच इस मुद्दे पर बैठक बुलाई गई, लेकिन घंटों चली बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट तौर पर किसानों को कहा कि किसानों को जितना मुआवजा मिला है, उससे ज्यादा एक पैसा नहीं मिलेगा तथा तेल पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। जिसके बाद गुस्साए किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अपने जमीन को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे, इसके लिए चाहे कितनी ही बड़ी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े।
विज्ञापन

कामरेड ओमप्रकाश व भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार व प्रशासन की बेरुखी से गुस्साए किसानों ने फैसला लिया है कि 28 अप्रैल को विधायक आवास का घेराव किया जाएगा तथा उसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए 25 अप्रैल को रूपगढ़ धरना पर किसानों की पंचायत भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर रवि सरपंच रुपगढ, सतीश यादव, कमलजीत यादव, मनीष यादव, कैप्टन राजबीर यादव, जयपाल कोंट, संदीप यादव, विजय सिंह सैय, प्रवीण कोंट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed