{"_id":"6856e8dbffab29f4650e5a02","slug":"the-main-road-of-sector-23-will-be-improved-at-a-cost-of-50-lakhs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135830-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 50 लाख की लागत से सुधरेगा सेक्टर 23 का मुख्य रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 50 लाख की लागत से सुधरेगा सेक्टर 23 का मुख्य रास्ता
Sat, 21 Jun 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 23 में नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ व चेयरपर्सन प्
भिवानी। सेक्टर 23 के निवासियों को अब टूटी-फूटी सड़कों से जल्द राहत मिलने वाली है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से क्षेत्र की मुख्य सड़क और चार-पांच गलियों के निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह और वार्ड पार्षद अभिषेक दुग्गल ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत करवाई।
इस अवसर पर सेक्टरवासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। विधायक सर्राफ ने निर्माण कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि यदि कोई गली कच्ची या खस्ताहाल है, तो उसकी जानकारी दें ताकि उसे भी शीघ्र दुरुस्त कराया जा सके। इस मौके पर पार्षद अभिषेक दुग्गल, मनोज खनगवाल, चंद्रपाल चौहान, वीरेंद्र, राकेश नेहरा, राजेश, सतीश शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लोगों की समस्याएं भी सुनीं
कार्यक्रम के पश्चात विधायक सर्राफ और चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने सेक्टर 23 के निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने सीवर जाम, पीने के पानी की कमी और जगह-जगह ढीले बिजली तारों की शिकायत रखी। विधायक सर्राफ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का आश्वासन दिया और नगर परिषद कर्मियों की ड्यूटी भी मौके पर तय की गई।
विज्ञापन
हर गली होगी पक्की, लोगों का सहयोग जरूरी
सेक्टर 13 व 23 की सभी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। मुख्य रास्ते और चार-पांच गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। हम प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी गली कच्ची न रहे, बशर्ते लोग सार्वजनिक प्रस्ताव लेकर हमारे पास आएं।
— भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
पॉश इलाकों में भी होंगे समान विकास कार्य
नगर परिषद शहर के हर हिस्से में विकास कार्य करवा रही है। सेक्टर 13 और 23 जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी अब सड़कें चकाचक होंगी। हरियाणा सरकार की प्राथमिकता में जनता की सुविधा और मूलभूत ढांचे का विकास है।
— घनश्याम सर्राफ, विधायक, भिवानी