फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The husband made a video call and showed it to the father of the deceased. The daughter hanged herself.

Bhiwani News: पति ने वीडियो कॉल कर मृतका के पिता को दिखाया बेटी ने लगाया फंदा

Mon, 25 Mar 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The husband made a video call and showed it to the father of the deceased. The daughter hanged herself.
भिवानी। गांव मानहेरू में शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक विवाहिता का घर के अंदर फंदे से शव लटका मिला। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को फंदे पर लटके होने की सूचना वीडियो कॉल कर पति ने दी थी। इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के पिता की शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी चांग निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी नेहा (26) और छोटा बेटा विपुल है। उसकी बड़ी बेटी की शादी 14 दिसंबर 2022 को मानहेरू निवासी जयप्रकाश के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसने काफी दान दहेज दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी उसकी बेटी को उसका पति और सास दहेज के लिए तंग करते थे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में श्याम सिंह ने बताया कि 23 मार्च को उसकी लड़की नेहा का फोन आया था। जिस पर उसकी बेटी ने उसे बताया था कि उसका पति जयप्रकाश और सास बाला उसे तंग कर रहे हैं और उसे मार सकते हैं। उसने कहा कि वह आ रहा है। लेकिन थोड़ी देर बाद ही ससुराल से फिर फोन आया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है और अस्पताल में है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी बेटी वहां मृत घोषित की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की दहेज के लिए आरोपी पति, सास बाला व दो ननद व देवर सहित अन्य ने मिलकर हत्या की है। वहीं मृतका के चाचा अरविंद ने बताया कि नेहा के पति ने वीडियो कॉल कर दिखाया था कि उसने फंदा लगा लिया है। जब वे मौके पर पहुंचे तब तक अस्पताल में उसका शव लाया जा चुका था। उन्हें बेटी की मौत पर न्याय चाहिए। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक महिला के पिता श्याम सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पति और सास सहित अन्य ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed