{"_id":"66f210216537f6019c01702c","slug":"the-health-department-is-relying-only-on-the-elisa-test-for-dengue-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123487-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग डेंगू के एलाइला टेस्ट पर ही कर रहा विश्वास, कार्ड की नहीं मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग डेंगू के एलाइला टेस्ट पर ही कर रहा विश्वास, कार्ड की नहीं मान्यता
Tue, 24 Sep 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले में डेंगू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कार्ड के टेस्ट को मान्यता नहीं दे रहा है विभाग एलाइजा टेस्ट पर ही विश्वास कर रहा है। निजी लैब संचालक कई बार डेंगू संभावित मरीजों के कार्ड से टेस्ट कर देते हैं, जिसे स्वास्थ्य विभाग नहीं मान रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब संचालकों को भी डेंगू संभावित मरीज का एलाइजा टेस्ट करने की ही सख्त हिदायतें जारी की हैं। एलाइजा टेस्ट के निजी लैब में 600 रुपये फीस निर्धारित कर रखी है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में एलाइजा टेस्ट निशुल्क किया जा रहा है। दरअसल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में रोजाना करीब 150 से 200 बुखार पीड़ित सैंपल के लिए आ रहे हैं। हालांकि डेंगू संभावित मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया हुआ है। फिलहाल जिले में डेंगू पॉजिटिव तीन बच्चे हैं, जिनका नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड में उपचार किया जा रहा है। अब तक जिले में डेंगू संभावित 13 मामले सामने आ चुके हैं। बारिश के बाद मच्छर भी तेजी से पनप रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में फॉगिंग को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद फॉगिंग को लेकर अभी कार्य सुस्त गति से ही चल रहा है।
डेंगू संभावित मरीजों की जांच के लिए निजी लैब संचालकों को एलाइजा टेस्ट करने की हिदायतें दी हैं, कार्ड से टेस्ट मान्य नहीं है। निजी लैब में एलाइजा टेस्ट का 600 रुपये निर्धारित शुल्क है। ये टेस्ट सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किए जा रहे हैं। बुखार पीड़ित मरीज अपने रक्त के नमूने की जांच अवश्य कराएं। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।