{"_id":"64da84b3d1579dc2d207ca15","slug":"the-government-has-made-the-state-a-laboratory-kiran-bhiwani-news-c-21-hsr1033-198810-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने प्रदेश को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है : किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने प्रदेश को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है : किरण
Tue, 15 Aug 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित कांग्रेस विधायक किरण चौधरी व अन्य।
लोहारू। पूर्व मंत्री एवं तोशाम से कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी सोमवार को लोहारू के रामलीला मैदान में पूनम सिंघानी के संयोजन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। चौधरी ने हरियाणवी अंदाज में कई नेताओं पर निशाने साधे और आगामी लोकसभा चुनावों में श्रुति चौधरी को जिताने की अपील भी की।
किरण चौधरी ने कार्यक्रम संयोजिका पूनम सिंघानी काे सफल कार्यक्रम के लिए पीठ थपथपाई और कहा कि कोई चिंता मत कर अब हारी है तो अगली बार जीत भी जाएगी। तुम्हारे अंदर जो ऊर्जा है उसका सदुपयोग कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनने का काम करो। इससे पहले किरण चौधरी का मनीष शेखावत और उनके कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और जितेंद्र गोठड़ा ने बाजरे की सिट्टी का गुच्छा प्रदान किया। किरण चौधरी ने कहा कि लोहारू तो मेरा घर है, यहां की जनता ने हमेशा स्व चौ. बंसीलाल और स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह का तन और मन से साथ दिया है और अब श्रुति चौधरी का साथ दे रहे हैं।
पूनम ने कहा कि वे अध्यापक राजेश डांगी की बेटी हैं और उनके पिता ने हमेशा जरूरतमंद के हितों के लिए तैयार रहने की शिक्षा दी है। वे युवाओं, महिलाओं और हर जरूरतमंद के कल्याण के लिए हमेशा आगे रहेंगी। इससे पहले पूनम के नेतृत्व में चौ. बंसीलाल काॅलेज से रामलीला मैदान तक मोटरसाइकिलों के जत्थे से किरण चौधरी का स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व चेयरमैन शीशराम मेचू, पूर्व प्राचार्य कर्ण सिंह, जयचंद चहड़, रामेश्वर ठेकेदार, सुनील सिंघानी, वासु शर्मा, लोकेश सिंघानी, राजीव मतानी, राजेंद्र शेखावत, मनीष शेखावत, संजय खंडेलवाल, विजय खोरड़ा, सजन सिंह, वासु शर्मा, रणधीर सिंह, पवन शर्मा, वजीर गोठड़ा, जोगेंद्र फरटिया, सोमवीर, ओमबीर मौजूद थे।