फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The five-year-old child crushed tractor

ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय बच्चे को कुचला

Sun, 23 Nov 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 23 Nov 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
The five-year-old child crushed tractor

भुरटाना गांव में एक ट्रैक्टर ने पांच वर्ष के मासूम को कुचल दिया। परिजन घायल बच्चे को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार देर सायं हुआ। एक ट्रैक्टर चालक ने पांच वर्षीय प्रथम कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे सौरभ को कुचल दिया। मृतक के चाचा गणपत ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि सौरभ गांव के ही प्ले स्कूल लार्ड कृष्णा में पढ़ता था। सौरभ, उसका पिता सोहन, बहन और वह स्वयं शुक्रवार देर सायं खेत में जाने के लिए घर से निकले थे। सौरभ और उसकी आठ वर्षीय बहन सिया आगे-आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


तभी सामने से तेज रफ्तार से आए ट्रैक्टर ने सौरभ को कुचल दिया। सौरभ ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गया। चीख सुनते ही वह दौडे़ और सौरभ को तुरंत उपचार के लिए तोशाम के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चालक ने शराब पी रखी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसआई टेकराम ने बताया कि भुरटाना वासी मंजीत के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed