फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The first phase for taking admission in ITI will be completed today

Bhiwani News: आईटीआई में दाखिला लेने के लिए प्रथम चरण आज होगा संपन्न

Tue, 02 Jul 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The first phase for taking admission in ITI will be completed today
भिवानी। राजकीय आईटीआई भिवानी में 28 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू है। अभी तक 573 सीटों पर केवल 120 विद्यार्थियों ने ही दाखिले लिए हैं। वहीं महिला आईटीआई में 272 सीटों पर केवल 40 विद्यार्थियों के दाखिले ही हुए हैं। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए प्रथम चरण 3 जुलाई को संपन्न हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद खाली सीटों पर अगला राउंड 4 जुलाई से शुरू होगा। इसके तहत 4 से 6 जुलाई पोर्टल ओपन हो जाएगा और विद्यार्थी अपने ऑप्शन भर सकेंगे। इसके बाद 9 जुलाई को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट सूची जारी हो जाएगी और इसी दिन से लेकर 12 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


महाविद्यालय में समाप्त हुई दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया
भिवानी। सभी महाविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की आखिरी तिथि 30 जून थी। उसके बाद 1 जुलाई को विद्यार्थी ऑनलाइन जमा हुए दस्तावेजों में जो गलतियां हुई है, उसमें सुधार कर सकते थे। जिसके बाद मंगलवार को कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रबंधन की तरफ से 4 जुलाई को प्रोविजन मेरिट सूची जारी होगी। पहली फाइनल सूची 5 जुलाई को लगेगी। जबकि दूसरी 11 जुलाई को लगाई जाएगी। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में आने वाले बच्चे अगर काउंसिलिंग में शामिल नहीं होते हैं तो उनकी सीटें खाली रहने की स्थिति में 16 जुलाई को भौतिक सत्यापन कर दाखिला दिया जाएगा।
विद्यार्थी बिना देरी किए हुए अपना दाखिला करवाएं। सीटें भर जाने के बाद दाखिला मिलना मुश्किल हो जाएगा।
- वेद प्रकाश, नोडल ऑफिसर, राजकीय आईटीआई, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article