फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The fight of OPS is for self-respect and secure future of the employees: Mahendra Mann

ओपीएस की लड़ाई कर्मचारियों के आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की जंग : महेंद्र मान

Fri, 01 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The fight of OPS is for self-respect and secure future of the employees: Mahendra Mann
ढिगावा मंडी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को फिर से लागू करवाने की लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर कर्मचारी के आत्मविश्वास, आत्मगौरव और सुखद भविष्य की लड़ाई है। यह बात जिला हसला प्रधान महेंद्र मान और राज्य सचिव श्यामसुंदर सांगवान ने साथी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक हर कर्मचारी संघर्ष में पूरी ताकत के साथ, संगठित होकर हिस्सा नहीं लेता, तब तक सकारात्मक परिणाम की उम्मीद करना व्यर्थ है। कर्मचारियों को अब खुद एक मजबूत संगठन बनकर अपनी मांगों के लिए खड़ा होना होगा। महासचिव डॉ. राजीव वत्स ने कहा कि जनप्रतिनिधि बिना किसी बहस के ध्वनि मत से हर साल अपनी पेंशन बढ़ा लेते हैं, और यह भी प्रावधान है कि जितनी बार चुनाव जीतें, उतनी बार पेंशन मिलेगी। लेकिन कर्मचारी वर्ग, जो दशकों तक सेवा देता है, उसकी पेंशन छीनी जा रही है और उसके परिवारों के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया गया है। इस मौके पर खंड प्रधान मुकेश धानिया, राज्य लीगल एडवाइजर प्रदुमन गढ़वाल, जयवीर मान, डॉ. कुलदीप लेघा और नरेंद्र पूनिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed