{"_id":"6a46bbb641f492cb0403284b","slug":"the-face-of-three-colonies-will-be-transformed-at-a-cost-of-65-crore-rupees-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153393-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: साढ़े छह करोड़ की लागत से 3 कॉलोनियों की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: साढ़े छह करोड़ की लागत से 3 कॉलोनियों की बदलेगी तस्वीर
Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर की डॉ. आंबेडकर कॉलोनी, कोंट रोड स्थित डॉग फार्म क्षेत्र और पीपली वाली जोहड़ी के अधिकृत होने के बाद इन क्षेत्रों में विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है।
नगर परिषद ने करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से इन कॉलोनियों की लगभग तीन दर्जन गलियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर जारी होने की सूचना के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड-13 के कोंट रोड डॉग फार्म क्षेत्र तथा वार्ड-14 की डॉ. आंबेडकर कॉलोनी और पीपली वाली जोहड़ी को अधिकृत किए जाने के बाद विकास कार्यों में अब कोई बाधा नहीं रहेगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से कोंट रोड डॉग फार्म, जुगलाल स्कूल और पीपली वाली फाटक के आसपास की लगभग 20 गलियों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड-14 में डॉ. आंबेडकर कॉलोनी के मुख्य मार्ग से हनुमान गेट तक सड़क निर्माण का टेंडर भी अगले एक-दो सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही कच्ची गलियों की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रकाश चंद गोठवाल, राजू मेहरा, दयाकिशन मास्टर, हनुमान गेट प्रधान संतलाल फौजी और पूर्व पार्षद दलबीर छोटू माैजूद रहे।