फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Economic Offences Wing team nabbed the buyer and a witness

भोपाल से लाइट में रजिस्ट्री कराने आरोपियों को भिवानी लेकर आया था जगजीत मलिक उर्फ आशीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The Economic Offences Wing team nabbed the buyer and a witness
भिवानी। हांसी गेट के पास बैप्टिस्ट चर्च के पुराने सेशन हाउस और हॉस्टल की करोड़ों रुपयों की विवादित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराने के प्रयास मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने खरीददार और एक गवाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो दिन रिमांड पर लेने के बाद उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जिला कारागार भेजा गया। वहीं इस मामले में पुलिस मास्टर माइंड राजेश उर्फ सरकारी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में भी जुटी है।
विज्ञापन

हांसी गेट क्षेत्र में बैप्टिस्ट चर्च की करीब सौ करोड़ से अधिक कीमत की 12342 वर्ग गज चर्च की विवादित भूमि है। इसमें मिशन हाउस और स्कूल और हॉस्टल बना हुआ है। इस विवादित भूमि को बेचने के लिए एक करोड़ 72 लाख रुपये में फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्जी अथॉरिटी अधिकारी बनकर बेचने का प्रयास किया गया। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा की टीम द्वारा की गई। इसमें गड़बड़झाला उजागर हुआ और भिवानी तहसीलदार सहित नौ नामजद लोगों सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज एएसआई राधेश्याम की टीम ने विवादित भूमि खरीद मामले में कथित खरीददार जगजीत मलिक उर्फ आशीष वासी पुट्ठी व इस मामले में गवाह बने रोहित फौगाट वासी रोहतक को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर उनका दो दिन के लिए पुलिस रिमांड लिया।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में आरोपी जगजीत मलिक उर्फ आशीष ने बताया कि वह खुद भोपाल से फ्लाइट के जरिये सतीश जार्ज व अन्य को भिवानी तहसील कार्यालय में आया था। इस मामले में दो लोगों को गवाह भी बनाया गया था। वहीं आरोपी रोहित फर्जी रजिस्ट्री मामले में गवाह बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed