फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The district's second big crop procurement center will be set up at Dhanana with an expenditure of Rs. 2.5 crore

Bhiwani News: धनाना में ढाई करोड़ से पक्का होगा जिले का दूसरा बड़ा फसल खरीद केंद्र

Mon, 26 May 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The district's second big crop procurement center will be set up at Dhanana with an expenditure of Rs. 2.5 crore
धनाना द्वितीय का फसल खरीद केंद्र
भिवानी। दो साल के इंतजार के बाद अब आखिरकार गांव धनाना में 12 एकड़ पंचायती भूमि पर बने जिले के दूसरा बड़े खरीद केंद्र में ढाई करोड़ से चार एकड़ में पक्का प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। हर साल फसल खरीद सीजन में भिवानी जिला मुख्यालय मंडी के बाद धनाना मंडी में सबसे अधिक किसानों की फसल खरीद कराई जा रही है।
विज्ञापन

धनाना खरीद केंद्र से आसपास के करीब आठ बड़े गांवों के किसान भी जुड़े हैं। इतना ही नहीं अगस्त तक खरीद केंद्र पर पक्का प्लेटफार्म तैयार कराए जाने के कार्यों का टेंडर होगा। इसका काम हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड कराएगा। मुख्यमंत्री ने 2023 में गांव धनाना में फसल खरीद केंद्र को पक्का प्लेटफार्म तैयार कराने की घोषणा की थी, हालांकि ग्राम पंचायत ने यहां मंडी निर्माण की मांग रखी थी।
विज्ञापन

गांव धनाना द्वितीय की पंचायत ने करीब छह एकड़ भूमि फसल खरीद कार्य के लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड को दी हुई है। इस भूमि पर हर साल भिवानी जिला मुख्यालय मंडी के बाद सबसे ज्यादा फसल खरीद कराई जा रही है। फिलहाल किसान अपनी फसल को यहां कच्ची जगह पर डालकर बिक्री करने आते हैं। ऐसे में मौसम की मार भी किसानों की फसलों पर पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान फसल भीगने से खराब भी होती है। इसी के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गांव धनाना में खरीद केंद्र पर पक्का प्लेटफार्म तैयार कराने के अधिकारियों को आदेश दिए थे। करीब दो साल के इंतजार के बाद अब धनाना द्वितीय के खरीद केंद्र पर पक्का प्लेटफार्म तैयार कराने की तैयारी हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड अधिकारियों ने की है।
करीब 12 एकड़ दायरे में है फैला खरीद केंद्र
गांव धनाना द्वितीय में करीब 12 एकड़ दायरे में खरीद केंद्र फैला है। यहां पर फिलहाल कोई पक्का प्लेटफार्म नहीं है। इसकी वजह से बारिश के बाद यहां अधिकांश किसानों व खरीद के बाद आढ़तियों का गेहूं खराब हो गया है। मंडी में खराब गेहूं की ढेरियां लगी हैं। जबकि कुछ खराब गेहूं तो इस तरह से फैलाया हुआ है मानों ये सड़क बना दी गई है। अब इस गेहूं को खरीद एजेंसी ने नकार दिया है, ऐसे में आढ़ती अब खराब गेहूं को कबाड़ के भाव बेचने की तैयारी में हैं। खरीद सीजन के दौरान धनाना मंडी में करीब साढ़े चार लाख से अधिक गेहूं के कट्टों की खरीद कराई गई है। धनाना मंडी में गांव मिताथल, तिगड़ाना, धनाना, तालू, जताई, सीसर, मंढाना, प्रेमनगर के किसान भी फसल बिक्री के लिए आते हैं।
गांव धनाना में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड का फसल खरीद केंद्र बना हुआ है। इस खरीद केंद्र पर फिलहाल कोई पक्का प्लेटफार्म नहीं है। इसकी वजह से किसानों को यहां कच्ची जगह पर ही अपनी फसल रखनी पड़ती है। यहां पर पक्का प्लेटफार्म बनने से किसानों की फसल को सुरक्षित रखना संभव हो पाएगा। अगले खरीद सीजन तक यहां पर पक्का प्लेटफार्म तैयार करा दिया जाएगा।
- अनिल कुमार, सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
धनाना के फसल खरीद केंद्र में करीब चार एकड़ जगह पर पक्का प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। ये सीएम घोषणा में शामिल किया गया था। अगस्त तक प्लेटफार्म तैयार कराने के टेंडर करा दिए जाएंगे। जिसके बाद जल्द से जल्द इसका काम शुरू कराया जाएगा। वर्कऑर्डर जारी किए जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।

-विकास गुप्ता, एसडीओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
ग्राम पंचायत धनाना द्वितीय की तरफ से तत्कालीन मुख्यमंत्री को 2023 में मांग पत्र सौंपा गया था। इसमें धनाना में पक्की मंडी तैयार कराए जाने की मांग रखी गई थी। फिलहाल यहां फसल खरीद केंद्र बना है। इस पर पक्का प्लेटफार्म तैयार होगा। खरीद केंद्र में किसानों के लिए ये सुविधा मिलने से भी हजारों क्विंटल अनाज बर्बाद होने से बच जाएगा और नुकसान से भी बचाव होगा। भविष्य में धनाना के खरीद केंद्र को मंडी का दर्जा दिलाने की दिशा में भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसानों को अपनी फसल बिक्री के लिए जिला मुख्यालय की मंडी तक न जाना पड़े।
-वेदपाल जांगड़ा, सरपंच, धनाना द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article