फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET revised results released; 20,570 new candidates get the opportunity for biometric verification.

Bhiwani News: एचटेट का संशोधित परिणाम जारी, 20,570 नए अभ्यर्थियों को मिला बायोमेट्रिक सत्यापन का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
HTET revised results released; 20,570 new candidates get the opportunity for biometric verification.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया। इसमें प्रदेशभर में 20,570 नए अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन का मौका दिया है। सत्यापन कार्य चार अक्तूबर को 22 जिला मुख्यालयों पर होगा।
विज्ञापन

एचटेट लेवल -1 (पीआरटी), लेवल -2 (टीजीटी) और लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा चार और पांच जुलाई को हुई थी जिसका परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया गया था। परिणाम के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्रों और उत्तर कुंजियों को लेकर सवाल उठाए थे। बोर्ड मुख्यालय को ऑनलाइन और ऑफलाइन पांच हजार से अधिक शिकायतें मिली थीं। बोर्ड ने अब पुनर्समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर संशोधित परिणाम जारी कर बायोमेट्रिक सत्यापन का कार्यक्रम तय किया। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 22 जिलों में सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अपने निकटतम जिला मुख्यालय पर सत्यापन करा सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि संशोधन के बाद पात्र अभ्यर्थी और जिनका बायोमेट्रिक सत्यापन अभी बाकी है उन्हें निर्धारित केंद्रों पर सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन

इसी वर्ष होगी एचटेट-2026
बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि बोर्ड ने हरियाणा सरकार के निर्देशों और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एचटेट-2026 का आयोजन इसी वर्ष कराने का प्रस्ताव रखा है। अभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एचटेट-2025 का 16.57 प्रतिशत रहा था परिणाम

एचटेट लेवल-1 का परिणाम 3.53 प्रतिशत, लेवल-2 का 20.71 प्रतिशत और लेवल-3 का परिणाम 16.50 प्रतिशत रहा था। परीक्षा में 1,92,220 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए थे। लेवल -1 में 31,402, लेवल -2 में 99,896 और लेवल- 3 में 60,922 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। तीनों स्तरों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 3.53, 20.71 और 16.50 रहा था।
----
विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। अभ्यर्थी को अपना मूल प्रवेश पत्र और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। बोर्ड की वेबसाइट पर बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्रों की जानकारी उपलब्ध है। -शंकरलाल धूपड़, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।


------
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट-2025 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। जिन परीक्षार्थियों का पहले बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका है उन्हें नहीं कराना है। सत्यापन के बाद एचटेट का अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। -दीपक बाबूलाल करवा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed