Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The district topped in creating new sources in the second phase of the water conservation public participation campaign.

Bhiwani News: जल संचय जन भागीदारी अभियान के द्वितीय चरण में नए स्रोत तैयार करने में जिला अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The district topped in creating new sources in the second phase of the water conservation public participation campaign.
भिवानी। बारिश के साथ पानी की एक-एक बूंद के संचय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल संचय जन भागीदारी अभियान के द्वितीय चरण में जिला ने प्रदेशभर में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर सरकार द्वारा डीसी साहिल गुप्ता सहित अभियान में जुड़े सभी संबंधित विभागों की सराहना की गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा जल संचय को लेकर जल संचय जन भागीदारी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों को रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, शॉटक पिट, ट्रेंच, टैंक और तालाब आदि बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग, मृदा संरक्षण विभाग और बागवानी विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने अभियान की समीक्षा करते हुए प्रदेशभर के उपायुक्तों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान एडीसी दीपक बाबूलाल ने बताया कि जिले में पिछले एक वर्ष में गांवों और खेतों में 1800 से अधिक जल संचय संरचनाएं तैयार की जा चुकी हैं। समीक्षा में पाया गया कि जिला इस अभियान के द्वितीय चरण में प्रदेश में अव्वल स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल इस अभियान के नोडल अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को जल संचय के नए स्रोत तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचय किया जा सके। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। नोडल अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि जहां-जहां जल संचय संरचनाएं बनाई जा रही हैं उनका नियमित रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed