फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The dead body of the Egyptian found hanging from the noose

फंदे से लटका मिला मिस्त्री का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the Egyptian found hanging from the noose
भिवानी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने से आहत सेट्रिंग मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका चाचा फूलसिंह सेट्रिंग मिस्त्री का काम करता था। उसके चाचा के दो बच्चे मयंक और साक्षी हैं। सोमवार को उसके चाचा फूलसिंह के साथ उसके ससुर बबलू, सास सरोज और साला योगेश मारपीट करके गए थे तो परिजनों ने उसका बीच-बचाव किया। इसके बाद मंगलवार दोपहर में उसकी चाची मोनिका, दादी सोहना देवी और बच्चे घर पर थे और बाकी लोग खेत में गए हुए थे। अचानक ही उसके चाचा के ससुर, सास और साले ने फूलसिंह के साथ फिर से मारपीट की। जिससे परेशान होकर फूलसिंह ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रवीण ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन:
गांव तिगड़ाना प्रवीण की शिकायत पर मृतक फूलसिंह की सास, ससुर और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed