{"_id":"69178767c529a25e4806e5dc","slug":"the-dc-sent-the-officers-who-did-not-bring-the-report-out-of-the-meeting-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142519-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रिपोर्ट न लाने वाले अधिकारियों को डीसी ने बैठक से बाहर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रिपोर्ट न लाने वाले अधिकारियों को डीसी ने बैठक से बाहर भेजा
Sat, 15 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
डीआरडीए हाल में समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा करते डीसी साहिल गुप्ता।
भिवानी। समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद, एसएमजीटी और सीपी ग्राम की समीक्षा बैठक में रिपोर्ट साथ न लाने वाले अधिकारियों को डीसी साहिल गुप्ता ने बैठक से बाहर का रास्ता दिखाया। लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में डीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डीसी ने विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बैठक में आते समय अपने-अपने विभाग की सभी शिकायतों का अपडेटेड डाटा साथ लेकर आएं ताकि लंबित मामलों की सही समीक्षा की जा सके। उन्होंने पब्लिक हेल्थ, पुलिस, सिंचाई विभाग, पंचायत, राजस्व, पॉल्यूशन बोर्ड, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी, पीओ और शिक्षा विभाग की लंबित शिकायतों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी विभाग लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा कर एटीआर तथा संबंधित फोटो कार्यालय में भेजें और पोर्टल पर भी अपलोड करें।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान नगराधीश अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।