फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The condition of the old athletics track in Bhim Sports Stadium will improve

Bhiwani News: भीम खेल स्टेडियम में सुधरेगी पुराने एथलेटिक्स ट्रैक की हालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The condition of the old athletics track in Bhim Sports Stadium will improve
भिवानी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाला भीम खेल परिसर अब जल्द चकाचक होगा। खेल परिसर में जहां पुराने एथलेटिक्स ट्रैक की हालत सुधारी जाएगी, वहीं कबड्डी हाल तक जाने का रास्ता भी पक्का होगा। इसी के साथ बॉक्सिंग हाल में महिला खिलाड़ियों के लिए अलग शौचालय बनेगा। सिंथेटिक्स एथलेटिक्स ट्रैक पर चेजिंग रूम और शौचालय की सुविधा भी खिलाड़ियों को मिलेगी।
विज्ञापन

भीम खेल स्टेडियम में जिलास्तर और राज्यस्तर की खेल स्पर्धाएं कराई जाती हैं। राष्ट्रीय खेलों के लिए भी अब सिंथेटिक्स एथलेटिक्स ट्रैक तैयार है। खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान में सुविधाओं का विस्तार भी अब किया जा रहा है। खेल विभाग की तरफ से करोड़ों का बजट दिया है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से जिला प्रशासन की निगरानी में विकास के काम कराए जा रहे हैं। इनमें बॉक्सिंग हाल में महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा जिन खेल मैदानों के पास पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी, वहां अब पानी की टंकी और वाटर कूलर भी लगेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स ट्रैक की दर्शक दीर्घा कंडम घोषित
पुराने एथलेटिक्स ट्रैक पर करीब पांच दशक पहले बनी दर्शक दीर्घा को अब तोड़ने की तैयारी है। इसे काफी साल पहले पीडब्लयूडी ने कंडम घोषित कर दिया था। इसके अलावा पुराने एथलेटिक्स रेस ट्रैक की हालत भी सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम स्टेडियम के मुख्य गेटों पर लगी काऊ कैचर जाली
भीम स्टेडियम और डीएसओ कार्यालय के मुख्य गेट पर भी काऊ कैचर जालियां लगाई गई हैं। इसके बाद लावारिस पशु अब भीम स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों को परेशान नहीं कर पाएंगे। इसका काम अभी चल रहा है।




खेल विभाग ने भीम खेल स्टेडियम में जीर्णोद्धार कार्य और खिलाड़ियों के खेल मैदान के समीप शौचालय और पेयजल सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए बजट जारी किया था। इसके बाद अब उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी की निगरानी में भीम स्टेडियम में कार्य कराए जा रहे हैं। सिंथेटिक्स एथलेटिक्स खेल मैदान में चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण होगा। बॉक्सिंग हाल के समीप महिला शौचालय भी बनेगा। इसी तरह कई खेल मैदानों में पास वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे।
-धुरेंद्र हुड्डा जिला खेल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed