फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The body of a missing bank employee was found in a water tank

Bhiwani News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बैंककर्मी का शव 48 घंटे बाद जलघर के टैंक में मिला

Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing bank employee was found in a water tank
भिवानी। पतराम गेट क्षेत्र निवासी एक बैंककर्मी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के 48 घंटे बाद तोशाम बाईपास स्थित डाबर जलघर के टैंक में शव मिला है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान पतराम गेट क्षेत्र निवासी मनीष (40) के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

इसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। शव मिलने के दौरान मृतक की इलेक्ट्रिक स्कूटी टैंक के पास खड़ी मिली। मृतक के मामा ने तीन मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे बाद बैंककर्मी के घर से लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष के मामा नया बाजार क्षेत्र निवासी जयभगवान ने शहर थाना पुलिस में मनीष के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि मनीष अनाज मंडी स्थित पीएनबी की शाखा में बतौर क्लर्क कार्य करता है।
तीन मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे बाद वह स्कूटी लेकर घर से निकाला था, लेकिन घर नहीं लौटा। पुलिस ने मनीष के लापता होने का केस दर्ज किया था। बुधवार दोपहर बाद पुलिस को डाबर कॉलोनी के जलघर टैंक में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पानी के शव को बाहर निकलवाया।

उसकी पहचान लापता हुए बैंककर्मी मनीष के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस की जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वीरवार को मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर ही पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed