{"_id":"6a987edb98134ba2b50c7599","slug":"the-appearance-of-the-footpath-from-rohtak-gate-to-hunnamal-pyau-will-be-transformed-five-crore-rupees-will-be-spent-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156437-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोहतक गेट से हुन्नामल प्याऊ तक बदलेगी फुटपाथ की सूरत, पांच करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोहतक गेट से हुन्नामल प्याऊ तक बदलेगी फुटपाथ की सूरत, पांच करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
शहर के अग्रसेन चौक पर नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा सुंदरीकरण का काम।
भिवानी। अग्रसेन चौक रोहतक गेट से नया बस स्टैंड होते हुए हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र तक करीब ढाई किलोमीटर मार्ग की फुटपाथ की सूरत जल्द बदलेगी। नगर परिषद ने करीब पांच करोड़ रुपये के बजट से होने वाले सुंदरीकरण कार्य की प्रशासनिक मंजूरी के लिए मसौदा मुख्यालय भेजा है। मार्ग पर आधुनिक लाइटें, डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें और बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।
नगर परिषद शहर के मुख्य चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों के सुंदरीकरण की दिशा में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसी कड़ी में रोहतक गेट अग्रसेन चौक से नया बस स्टैंड और हुन्नामल प्याऊ तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ को बेहतर किया जाएगा। फुटपाथ पर आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय पैदल चलने वालों को पर्याप्त रोशनी मिल सके। डिवाइडर पर पुरानी लाइटों की जगह आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही डिवाइडर के सुंदरीकरण के लिए फल-फूलदार पौधे लगाए जाएंगे।
करीब ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी के लिए भी अलग से प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए हर दो मीटर पर चैंबर बनाए जाएंगे। पाइपलाइन के माध्यम से बारिश का पानी डिस्पोजल तक पहुंचाया जाएगा। इससे मार्ग पर बरसाती पानी के जलभराव और सड़क के गड्ढों से राहगीरों को होने वाली परेशानी दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
42 लाख के बजट से हो रहा अग्रसेन चौक का सुंदरीकरण
शहर के अग्रसेन चौक पर नगर परिषद की ओर से करीब 42 लाख रुपये के बजट से सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। शहर के सबसे बड़े चौक पर नए सिरे से फव्वारा सिस्टम लगाया जाएगा। महाराजा अग्रसेन चौक को पहले से अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। इसका काम अभी चल रहा है।
नेहरू पार्क की बदलेगी सूरत, सवा तीन करोड़ से होंगे काम
शहर के ऐतिहासिक नेहरू पार्क की सूरत भी जल्द बदलेगी। इसके लिए नगर परिषद करीब सवा तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च कर कई काम कराएगी। पार्क की बदहाल पगडंडी को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। पार्क के अंदर पुराने फव्वारा सिस्टम को हटाकर नया फव्वारा सिस्टम लगाया जाएगा। पार्क की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत होगी। प्रवेश द्वार को भी पहले से अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। पार्क में ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। पार्क में घूमने आने वालों को इसकी हरियाली और सुंदरता आकर्षित करेगी।
नगर परिषद द्वारा शहर के रोहतक रोड पर अग्रसेन चौक से हुन्नामल प्याऊ तक के मार्ग का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे पहले नगर परिषद द्वारा हांसी रोड के सुंदरीकरण का काम अंतिम चरण में है। इसी तर्ज पर रोहतक रोड पर फुटपाथ, बरसाती पानी की निकासी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की जाएगी। जिसकी प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।