फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The aim is to give first aid and nursing training to juniors

Bhiwani News: सरकारी स्कूलों के एक हजार जूनियर्स को फर्स्ट एड एवं नर्सिंग ट्रेनिंग देने का लक्ष्य

Wed, 18 Dec 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
The aim is to give first aid and nursing training to juniors
देवसर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देतीं शालू कामरा।
भिवानी। रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं उपायुक्त महाबीर कौशिक के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों को फर्स्ट एड व नर्सिंग ट्रेनिंग देने का अभियान चलाया गया है। इस ट्रेनिंग अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के एक हजार जूनियर्स को रेडक्रॉस ट्रेनिंग देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को रेडक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहाड़, राजकीय उच्च विद्यालय घुसकानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथुवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहासड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुई खुर्द, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पातवान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर में विद्यार्थियों को फर्स्ट एड एवं नर्सिंग ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

भिवानी रेडक्रॉस के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूलों के जूनियर्स को दो चरणों में यह ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में विद्यार्थियों को सीपीआर, सड़क सुरक्षा नियम, आपदाओं के दौरान प्राथमिक चिकित्सा, रक्तदान, स्वच्छता सहित रेडक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, बचाव कार्य और जीवन रक्षक तकनीकों का ज्ञान देती है। जिससे वे आपदा या दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने में सक्षम हो जाते हैं। इसके अलावा ये ट्रेनिंग विद्यार्थियों में दूसरों की मदद करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करती है। सचिव ने कहा कि ट्रेनिंग से विद्यार्थी न केवल एक जागरूक नागरिक बनते हैं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा करने की भावना से भी ओत-प्रोत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed