फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The agriculture department has formed teams to monitor the burning of crop residues.

Bhiwani News: फसल अवशेष जलाने पर निगरानी के लिए कृषि विभाग ने बनाईं टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:12 AM IST
सार

भिवानी में जिला प्रशासन ने फसल अवशेष जलाने की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी और जुर्माने की व्यवस्था लागू की है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर विशेष टीमें गश्त कर रही हैं और उल्लंघन पर भारी जुर्माना व एफआईआर की जाएगी।

विज्ञापन
The agriculture department has formed teams to monitor the burning of crop residues.

विस्तार

भिवानी। वातावरण को धुआं मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार कृषि विभाग ने जिले में फसल अवशेषों में आगजनी रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और आगजनी करने वाले किसानों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि अभी तक जिले में फसल अवशेष जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग पूरी सतर्कता के साथ ‘जीरो बर्निंग’ का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोटे फसल अवशेष जलाना पर्यावरण और खेत दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसे पूरी तरह रोका जाना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर खंड और गांव स्तरीय निगरानी समितियों का भी गठन किया गया है, जिनमें राजस्व, पंचायत, पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना बढ़ा
डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष केंद्र सरकार ने फसल अवशेष जलाने पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी है। दो एकड़ तक आगजनी पाए जाने पर 5 हजार रुपये, पांच एकड़ तक 10 हजार रुपये और उससे अधिक क्षेत्र में 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही दोषी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उसकी ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल में रेड एंट्री की जाएगी। कृषि विभाग और जिला प्रशासन फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed