फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The abandoned girl will now have to struggle for a long time with spine disease.

Bhiwani News: फेंकी गई लावारिस बच्ची को अब रीढ़ की बीमारी से लंबा संघर्ष करना होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The abandoned girl will now have to struggle for a long time with spine disease.
भिवानी। फेंकी गई नवजात लावारिस बच्ची को अब रीढ़ की बीमारी से जूझने में लंबा संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि रोहतक पीजीआई में नवजात बच्ची का चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। वहीं भिवानी पुलिस भी तीन दिन बाद बच्ची के मां व अभिभावकों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस ने बच्ची के परिजनों तक पहुंचने के लिए अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। वहीं जिला बाल संरक्षण अधिकारी पीजीआई में उपचाराधीन बच्ची की हालत को लेकर भी अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर के जच्चा बच्चा वार्ड के बाहर 28 जनवरी की सुबह एक नवजात बच्ची को फेंक दिया गया था। इस बच्ची को तुरंत उपचार दिलाने के लिए नीकू वार्ड में दाखिल कराया गया। इसके बाद उसे उसी शाम रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था। हालांकि इस बच्ची को गोद लेने के लिए भी कुछ लोग पूछताछ के लिए अस्पताल के चक्कर लगाते रहे। लेकिन इसकी कोई जानकारी उन्हें वहां नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल नवजात बच्ची का पीजीआई में उपचार चल रहा है। जब बच्ची पूरी तरह ठीक हो जाएगी तो उसे दत्तक ग्रहण केंद्र में भेजा जाएगा। जहां उसकी गोद देने की प्रक्रिया के संबंध में आगे की कार्रवाई हो पाएगी। इससे पहले पुलिस और अस्पताल प्रशासन से भी कुछ औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। बच्ची को रीढ़ की बीमारी है। इससे उसे जूझने में लंबा समय भी लग सकता है। ये बीमारी इलाज के लायक है या लाइलाज है, इसकी भी विशेषज्ञ चिकित्सक ही प्रारंभिक जांच के बाद पुष्टि कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed