फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Testing and treatment of every potential patient is essential for a TB-free India: Dr. Raghubir Shandilya

टीबी मुक्त भारत के लिए हर संभावित मरीज की जांच और उपचार जरूरी : डॉ. रघुबीर शांडिल्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Testing and treatment of every potential patient is essential for a TB-free India: Dr. Raghubir Shandilya
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला टीबी फोरम की समीक्षा बैठक हुई। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए वर्ष 2026-27 तक हर संभावित मरीज की पहचान, समय पर जांच और पूरा उपचार सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक खांसी, बुखार, भूख कम लगने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं। टीबी मरीजों के संपर्क में आए परिजनों की भी स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जांच और निवारक उपचार कराया जाए। एमडीआर टीबी मरीजों के उपचार पर विशेष ध्यान देने और किसी भी मरीज से भेदभाव नहीं करने की अपील की। गांवों में सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामुदायिक स्वयंसेवकों की मदद से संभावित मरीजों की जांच व उपचार करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला टीबी उन्मूलन नोडल अधिकारी डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने बताया कि निक्षय मित्र पहल 9 सितंबर 2022 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य टीबी मरीजों की पहचान, उपचार में सहयोग और पोषण सहायता के जरिये उन्मूलन अभियान को मजबूत करना है। वर्ष 2023 में जिले की 59 पंचायतों को कांस्य श्रेणी मिली। वर्ष 2024 में 116 पंचायतों ने उपलब्धि हासिल की, जिनमें 41 रजत और 75 कांस्य श्रेणी में शामिल थीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में टीबी मुक्त पंचायत एवं वार्ड अभियान के तहत जिले की 153 पंचायतों और 12 वार्डों का उल्लेख किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed