फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Life imprisonment for convict found guilty of sexual assault on a minor.

Bhiwani News: नाबालिग से कुकर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for convict found guilty of sexual assault on a minor.
भिवानी। नाबालिग बालक से कुकर्म के मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दोषी सुरेंद्र उर्फ गौरव को आजीवन कारावास और कुल 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरुचि अटरेजा सिंह की अदालत ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार थाना सदर भिवानी के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी उसके नाबालिग बेटे को प्रसाद देने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी करार दिया
पुलिस की ओर से न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुरेंद्र उर्फ गौरव निवासी मंढाना को दोषी पाया गया। अदालत ने पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी सुरेंद्र उर्फ गौरव, हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी भिवानी को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत दोषी को सात वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। दोनों धाराओं में कुल 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा ने सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले गंभीर अपराधों में तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed