फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ten pits were dug two months ago to find drinking water line leakage, now there will be a solution in a week

Bhiwani News: पेयजल लाइन लीकेज ढूंढने के लिए दो माह पहले दस गड्ढे खोदे, अब एक सप्ताह में होगा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ten pits were dug two months ago to find drinking water line leakage, now there will be a solution in a week
भिवानी। चिरंजीव कॉलोनी में घरों के अंदर गंदे पानी की आपूर्ति की वजह ढूंढने के लिए दो माह पहले कॉलोनी में करीब दस जगह गड्ढे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने खोदवा डाले, लेकिन अब समस्या का स्थायी समाधान होने में एक सप्ताह और लगेगा। लीकेज की वजह से चिरंजीव कॉलोनी के अधिकांश बाशिंदे तीन माह से गंदे पानी की आपूर्ति का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं विभाग ने 10 इंची मुख्य पेयजल लाइन को काटकर उसका कुछ हिस्सा अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है जबकि दूसरे हिस्से की पेयजल लाइन के कनेक्शनों की अब जांच शुरू की जाएगी। विभाग की जांच के दौरान कई दिनों से पेयजल सप्लाई भी कॉलोनी में नहीं हो रही है। बीटीएम रोड की चिरंजीव कॉलोनी और लेबर कॉलोनी में करीब तीन माह से लोग गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या झेल रहे हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी चिरंजीव कॉलोनी में करीब दस बिंदुओं पर पेयजल लाइन की जांच के लिए करीब चार फूट गहरे गड्ढे खोदवा डाले, लेकिन लीकेज कहीं पर भी नहीं मिली। कुछ निजी कनेक्शनों को भी जांचा गया, जो सीवर लाइन के बेहद करीब से किए गए थे। इनमें कुछ कनेक्शन भी काट दिए। जिसके बाद चिरंजीव कॉलोनी में सभी पेयजल कनेक्शनों की जांच पूरी हो गई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने बीटीएम चौक से चिरंजीव कॉलोनी तक आने वाली दस इंची मुख्य पेयजल लाइन को काट दिया है, ताकि आगे लेबर कॉलोनी के पेयजल कनेक्शनों की जांच की जा सके। अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह में लीकेज और गंदे पानी का निदान हो जाएगा, क्योंकि आधी से अधिक पेयजल लाइन की जांच हो चुकी है। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि सीवर लाइन के सटी कोई पाइप से ही सीवर का गंदा पानी सप्लाई में घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


दो माह पहले गड्ढे खोद विभाग पाटना भूला
चिरंजीव कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दो माह से गड्ढे खोदकर विभाग अब इन्हें पाटना भूल गया है। बारिश के बाद गड्ढों की वजह से गलियों में भी फिसलन बनी है। वहीं गड्ढों में गंदा पानी जमा हो गया है। जिससे भी बदबू आ रही है। लोगों के घरों में गंभीर जलसंकट बना है, क्योंकि लीकेज ठीक करने के लिए पेयजल लाइन ही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरंजीव कॉलोनी में पेयजल लाइन जांच हो चुकी है। अब लेबर कॉलोनी की तरफ मुख्य पेयजल लाइन से छोटी लाइनों की जांच की जा रही है। कॉलोनी में खोदे गए गड्ढे बंद कराए जाएंगे। करीब सप्ताह भर में लीकेज का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।
-कपिल श्योराण, कनिष्ठ अभियंता शहरी पेयजल शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed