फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Telephone and drinking water line broken at Dadri Gate during highway road construction

Bhiwani News: हाईवे सड़क निर्माण के दौरान दादरी गेट पर टूटी टेलीफोन और पेयजल लाइन

Sat, 19 Aug 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Telephone and drinking water line broken at Dadri Gate during highway road construction
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सड़क निर्माण कार्य के दौरान दादरी गेट चौक पर जेसीबी ने पुरानी सड़क उखाड़ने के दौरान टेलीफोन की तार और पेयजल लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी वजह से पानी की पाइप लीकेज होने लगी। वहीं दादरी गेट चौक से जैन चौक की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी रोहतक मंडल शहर में चार किलोमीटर दायरे में सीसी पैटर्न पर सड़क का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सीसी पैटर्न पर सड़क निर्माण कार्य के चलते शनिवार को दादरी गेट चौक से जैन चौक की तरफ जाने वाला रास्ता पुरानी सड़क उखाड़कर बंद कर दिया। जेसीबी ने पुरानी सड़क उखाड़कर मिट्टी के ढेर लगा दिए। इस कारण जैन चौक की तरफ का रास्ता भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद हो गया। वहीं दादरी गेट पुरानी सड़क के नीचे से गुजर रही टेलीफोन की वायर को भी जेसीबी ने काट दिया। इस कारण आसपास के बीएसएनएल के ब्रॉड बैंड और इंटरनेट सेवा भी ठप हो गई। दादरी गेट प्रणामी मंदिर के समीप पेयजल लाइन की भी लीकेज हो गई। इसे ढूंढकर ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी काम पर लगे रहे।
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी ने लोहारू रोड के रेलवे ओवर ब्रिज से लेकर हालुवास गेट, हनुमान गेट, दादरी गेट, बावड़ीगेट से रोहतक गेट की तरफ जाने वाले वन-वे पर सीसी सड़क तैयार कर दी है। जबकि दूसरी तरफ की वन-वे सड़क अभी बनाई जानी है। दादरी गेट चौक पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जिस वजह से टेलीफोन और पेयजल लाइनों को जेसीबी से कार्य के दौरान क्षति हो गई है। वहीं मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि हाईवे के नीचे से गुजर रही मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज हैं, ये लीकेज मुख्य लाइन से छोटी लाइनों के ज्वाइंट पर बनी है। जिन्हें सड़क बनने से पहले ही ठीक कराया जाएगा। हाईवे अथॉरिटी के कांट्रेक्टर यूनिवर्सल कंपनी के ऑनर अमित राणा ने बताया कि कार्य के दौरान जिन संबंधित विभागों की लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन संबंधित विभागों के अधिकारियों से उन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed