फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Team that went to catch electricity theft attacked, personnel taken hostage

Bhiwani News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कर्मियों को बनाया बंधक

Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Team that went to catch electricity theft attacked, personnel taken hostage
बहल (भिवानी)। ढिगावा में बिजली चोरी की जांच करने गई बिजली निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। टीम के साथ आरोपियों ने मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाला। आरोपियों ने टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में एसडीओ नारायण प्रकाश ने बहल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

ढिगावा बिजली दफ्तर से एसडीओ नारायण प्रकाश के निर्देश पर अकबर जेई, रोहित जेई, सुनील एफएम, सत्यपाल एफएम, प्रदीप एफएम की टीम बिजली चोरी की जांच के लिए निकली थी। टीम ने सलेमपुर गांव में वकील पुत्र चेतराम के घर और विनोद व ओमप्रकाश की दुकानों पर बिजली चोरी पकड़ी। आरोप है कि जांच के दौरान चेतराम के चारों बेटे ओमप्रकाश, रामा, वकील और रुपेंद्र ने टीम के साथ गालीलौज, हाथापाई, मारपीट की और आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। टीम के एक सदस्य ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया। आरोप है कि टीम सदस्यों को झूठे केस में फंसाने और नौकरी छुड़वाने तक की धमकी दी गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर नामजद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed