फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teachers will do duty in the school on the day there will be no examination

हरियाणा: जिस दिन परीक्षा नहीं होगी उस दिन स्कूल में ड्यूटी करेंगे शिक्षक, शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव ने जारी किया आदेश

Tue, 05 Apr 2022 02:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह नवनीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
नवनीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 02:30 AM IST
सार

प्रदेशभर में 1547 केंद्र अधीक्षकों सहित 372 उड़नदस्तों को निर्देश दिए गए हैं।स्कूलों में नए शिक्षा सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Teachers will do duty in the school on the day there will be no examination
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। साथ ही स्कूलों में नए शिक्षा सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 9वीं और 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी जारी नहीं हुआ है। ऐसे में स्कूल के कार्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा बोर्ड की ओर से पत्र जारी किया है, जिसमें परीक्षा में ड्यूटी दे रहे केंद्र अधीक्षक, उपकेंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और ऑब्जर्वर को आदेश दिए है कि जिस दिन 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, वे उस दिन अपने स्वयं के स्कूल में जाकर ड्यूटी करेंगे।

विज्ञापन


इससे स्कूल का कार्य भी बाधित नहीं होगा और बच्चों को समय पर दाखिला और परिणाम मिल जाएगा। इस आदेश को तुरंत प्रभाव से प्रदेश भर में लागू करवा दिया है। दरअसल बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1547 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1547 केंद्र अधीक्षक नियुक्त हैं। साथ ही इन केंद्रों पर नकल रहित परीक्षाओं के लिए 372 उड़नदस्ते गठित किए है।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक, उपकेंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और ऑर्ब्जवर की ड्यूटी लगाई है। इन अधिकारियों के ड्यूटी पर होने के कारण स्कूलों का कार्य बाधित हो रहा है, जिस पर शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं और 12वीं (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में ड्यूटी दे रहे इंचार्ज, जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ता को निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि वे अपने-अपने जिलों में सभी केंद्र अधीक्षक एवं उप केंद्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षक व ऑब्जर्वर को भी यह आदेश भेज दें, ताकि वे समय पर अपनी ड्यूटी पर जा सके।

बोर्ड द्वारा आदेश जारी किया है कि केंद्र अधीक्षक को दो से अधिक छुट्टी होने पर अपने स्वयं के विद्यालय में जाकर ड्यूटी करनी होगी। इसके साथ ही उपकेंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और ऑब्जर्वर को परीक्षा न होने वाले दिन अपने स्वयं के विद्यालय में जाएंगे। वहीं उड़नदस्ते के सभी सदस्य जिस दिन उनकी ड्यूटी नहीं है, वे उस दिन अपने विद्यालय में जाकर स्कूल मुखिया को रिपोर्ट करेंगे।

अपने स्कूल के विद्यार्थियों के केंद्रों में नहीं जा सकेंगे उड़नदस्ते
नकल रहित परीक्षा और परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड अधिकारियों ने विशेष रणनीति बनाई है। शुरुआत में बोर्ड ने पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाते समय सख्त निर्देश दिए थे कि कोई भी पर्यवेक्षक ऐसे परीक्षा केंद्र में ड्यूटी नहीं देगा, जिसमें उसके विद्यालय का विद्यार्थी परीक्षा दे रहा है। इसी तरह अब उड़नदस्ते के संयोजक और सदस्यों को भी आदेश दिए है कि वे ऐसे परीक्षा केंद्र में निरीक्षण नहीं करेंगे, जिनमें उनके स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। साथ ही उड़नदस्ते के सभी संयोजक व सदस्य शिक्षा बोर्ड को अपनी-अपनी ईमेल आईडी भेजें। 

 

बोर्ड अध्यक्ष के आदेशानुसार प्रदेशभर में परीक्षा केंद्र अधीक्षक, उपकेंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और ऑब्जर्वर को निर्देश जारी किए हैं कि वे छुट्टी वाले दिन अपने स्वयं के विद्यालय में ड्यूटी करें। ताकि स्कूल में दाखिला और लंबित परीक्षा परिणाम समय पर जारी हो सकें। इसको लेकर पूरे प्रदेश के जिला परीक्षा इंचार्ज सहित अन्य अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। - अजय सिंह, सहायक सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed