फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Suspicious fire broke out in the room of the female warden of Bal Seva Ashram.

Bhiwani News: बाल सेवा आश्रम की महिला वार्डन के कक्ष में लगी संदिग्ध रूप से आग

Sat, 03 Feb 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Suspicious fire broke out in the room of the female warden of Bal Seva Ashram.
भिवानी। तोशाम रोड स्थित बाल सेवा आश्रम में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे महिला वार्डन के कक्ष में अचानक ही धुआं उठता देख बच्चे दहशत से भर गए। बाल सेवा आश्रम के बच्चे मुख्य गेट की तरफ दौड़े और वहां डरे सहमे एकत्रित हो गए। मामले की भनक लगते ही आश्रम प्रबंधन के पदाधिकारी पहुंचे ओर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं दमकल की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई।
विज्ञापन

कुछ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से महिला वार्डन के कक्ष में आश्रम के बच्चों के कपड़े, बिस्तर और किताबें और बैग जल कर नष्ट हो गए। वहीं आश्रम के बच्चे भी दहशत से भरे हैं। आश्रम में रह रही बालिकाओं का कहना है कि पिछले चार दिन से आश्रम में अजीबोगरीब घटनाएं हो रही हैं। लड़कियों के बाथरूम की दीवार पर वहां रखी टूथ पेस्ट से अंग्रेजी में कुछ लिखा पाया गया। इससे बालिकाओं के अंदर और अधिक भय बना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी आश्रम में पहुंची।
विज्ञापन

बाल सेवा आश्रम की महिला वार्डन सुशीला ने बताया कि पिछले चार साल से वह यहां काम कर रही है। उसकी नाइड ड्यूटी है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक कमरे के अंदर सभी बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान वार्डन के बंद कमरे से धुआं उठता हुआ देखा तो बच्चे शोर मचाते हुए मुख्य गेट की तरफ दौड़ने लगे। आश्रम में तैनात कर्मचारियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। वहीं दमकल कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर कक्ष में लगी आग को बुझा दिया। आग से कमरे के अंदर बच्चों के खिलौने, किताबें, बैग, बिस्तर, कपड़े जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम की बालिकाओं ने बताया कि पिछले चार दिन से अजीबोगरीब घटनाएं हो रही हैं। इससे बच्चे भी दहशत में हैं। बालिकाओं के बाथरूम में टूथ पेस्ट से दीवार पर कुछ लिखा हुआ है। इससे बच्चे भी काफी डरे हुए हैं। कुछ दिनों से डरे सहमे सभी 19 बच्चे एक ही कमरे में रहते और सोते भी आ रहे हैं।
वहीं बाल सेवा आश्रम प्रबंधक एडवोकेट वेदप्रिय आर्य ने बताया कि कमरे में आग लगने की जानकारी जैसे ही लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी आग बुझाने में कर्मचारियों की मदद की। उन्होंने आश्रम में अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में बताया कि स्थिति सामान्य है। इसकी जांच कराएंगे कि ये किसी बच्चे की शरारत तो नहीं है।

हमें फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद आश्रम में आकर स्थिति का जायजा लिया गया है। आश्रम प्रबंधन और बच्चों से बातचीत के बाद हालात सामान्य हैं, आग लगने की घटना जरूर हुई है। ये प्रारंभिक पूछताछ में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है।
-एएसआई सुरेश कुमार, शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article