फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Suspended Tehsildar arrested in disputed land case of Baptist Church

Bhiwani News: स्टेट विजिलेंस की एसआईटी ने भिवानी के निवर्तमान तहसीलदार रवींद्र मलिक को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Suspended Tehsildar arrested in disputed land case of Baptist Church
तहसीलदार रविंद्र मलिक। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्टेट विजिलेंस की एसआईटी ने शुक्रवार को भिवानी के तहसीलदार रवींद्र मलिक को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी भिवानी जिला विजिलेंस कार्यालय से पूछताछ के बाद की गई है। भिवानी की हांसी गेट स्थित बैप्टिस्ट चर्च की करोड़ों की विवादित भूमि की रजिस्ट्री के प्रयास में तहसीलदार की भी संलिप्तता उजागर हुई है। आरोपी तहसीलदार सहित दस लोगों के खिलाफ अक्तूबर में सिविल लाइन पुलिस थाना में धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद नवंबर में सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्टेट विजिलेंस की एसआईटी के डीएसपी रोहतक सुमित कुमार की टीम ने भिवानी के तहसीलदार रवींद्र कुमार मलिक को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तहसीलदार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दो दिन का रिमांड हासिल किया है। रवींद्र मलिक को न्यायालय में पेश करने के बाद स्टेट विजिलेंस की एसआईटी अपने साथ लेकर रवाना हो गई। बैप्टिस्ट चर्च की विवादित भूमि प्रकरण में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले में मास्टर माइंड राजेश उर्फ सरकारी सहित अन्य कई आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। ज्ञात होगा कि भिवानी के हांसी गेट क्षेत्र में बैप्टिस्ट चर्च की करीब 25 एकड़ से अधिक करोड़ों रुपये की कीमती भूमि है, जिसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने की कोशिश की गई थी। इस मामले की शिकायत बैप्टिस्ट चर्च मिशनरी के पदाधिकारियों ने की थी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed