फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Successful operation of snake done in Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी में सांप का सफल ऑपरेशन किया

Thu, 13 Mar 2025 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Mar 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Successful operation of snake done in Bhiwani
सांप का ऑप्रेशन करते वेटनरी पोलीक्लीनिक के पशु चिकित्सक।
भिवानी। आमतौर पर लोग सांप से डरते हैं और उसके हाथ लगाने पर काटने के डर से दूर भागते हैं, लेकिन पशुपालन विभाग के वेटरनरी पॉलीक्लिनिक ने एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर घायल सांप का सफल ऑपरेशन किया। इस जटिल प्रक्रिया के बाद सांप पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। वेटरनरी पॉलीक्लिनिक के पशु चिकित्सक डाॅ. सुभाष ने सांप को एनेस्थीसिया दिया और डाॅ. जोनी ने सांप का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

डाॅ. जोनी ने बताया कि सांप के एक जगह से कुछ हिस्सा कटा था और वहां से अंदर का भाग गला-सड़ा था। अगर इसका ऑपरेशन नहीं किया जाता तो सांप की मृत्यु तक भी हो सकती थी। इसके बाद घंटों की मेहनत के बाद ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह ऑपरेशन बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने पूरी सावधानी से इसे अंजाम दिया और अब यह पूरी तरह स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. रविंद्र सहरावत ने पशु चिकित्सकों की टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह सांप उनके पास जीव-जंतु विभाग के कर्मचारी लेकर आए थे और पशु चिकित्सकों ने बिना समय गवाएं ऑपरेशन कर इस सांप की जिंदगी बचाई। यह ऑपरेशन न केवल चिकित्सा विज्ञान की प्रगति को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सभी जीवों का जीवन मूल्यवान है। उन्होंने बताया कि घर द्वारा पर पशु उपचार पहुंचाने के लिए उनके पास एंबुलेंस भी उपलब्ध है और 1962 टोल फ्री पर फोन करके यह सुविधा हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed