फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students took an oath not to burn crop residue

Bhiwani News: 82 स्कूलों के 31,000 विद्यार्थियों ने ली फसल अवशेष न जलाने की शपथ

Thu, 01 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Students took an oath not to burn crop residue
बहल के बीआरसीएम स्कूल में पराली प्रदूषण रोकने के लिए आयोजित जागरूकता अभियान के तहत शपथ लेते विद
भिवानी। राह ग्रुप फाउंडेशन के जागरूकता अभियान के तहत जिले के 82 स्कूलों के 31,000 विद्यार्थियों को फसल अवशेष न जलाने की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में जागरूकता रैली निकालने के साथ-साथ, पेंटिंग, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी फसल अवशेष जलाने के दुष्प्रभाव बताकर किसानों से उसे नहीं जलाने की अपील की गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने चलो-चले हाथ मिलाएं, फसल अवशेष प्रदूषण को जड़ से मिटाएं, धरती पर रहेगी खुशहाली, मत जलाओ पराली, सबको ये समझाएंगे, पराली नहीं जलाएंगे, पराली नहीं जलाएंगे, धरती को स्वर्ग बनाएंगे जैसे नारे लगाकर फसल अवशेष न जलाने का संदेश दिया। इस मौके पर राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़, राह क्लबों की भिवानी यूनिटों के प्रभारी अजय श्योराण, राह क्लब लोहारू के अध्यक्ष सुंदर सांगवान व सिवानी इकाई की अध्यक्ष सुनीता सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंडित सीताराम शास्त्री महाविद्यालय में हुई योग और ध्यान कार्यशाला

भिवानी। महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री बीएड ट्रेनिंग महाविद्यालय के प्रांगण में बुधवार को दो दिवसीय योग और ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एवं लीगल लिट्रेसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. विकास शर्मा एवं डॉ. श्रेया के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर हवन भी किया। इसमें प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय शाखा भिवानी से आई आरती, पूनम एवं शारदा ने जानकारी देते हुए कहा कि ध्यान के लाभ ध्यान आपको शांति, सुकून और संतुलन का एहसास दे सकता है। जो आपके भावनात्मक स्वास्थ्य और आपके समग्र स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed