फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   students protest for bus

Bhiwani News: संडवा में विद्यार्थियों ने रोडवेज बस को रोककर लगाया दो घंटे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
students protest for bus
भिवानी। गांव संडवा में जाम लगाते विद्यार्थी व ग्रामीण। स्वयं
फोटो: 13
विज्ञापन

संडवा में विद्यार्थियों ने रोडवेज बस को रोककर लगाया दो घंटे जाम
- सरपंच भी डिपो महाप्रबंधक से विद्यार्थियों के लिए सुबह बस की व्यवस्था कराने की कर चुके हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तोशाम। तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा में मंगलवार सुबह परिवहन अव्यवस्था से नाराज विद्यार्थियों ने जमकर बवाल काटा। विद्यार्थियों ने बहल से तोशाम के लिए गांव संडवा पहुंची रोडवेज बस को रोक लिया व नारेबाजी शुरू की। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को छुड़वाकर तोशाम के लिए रवाना किया।
इनसो राष्ट्रीय सदस्य सुखबीर संडवा ने बताया कि गांव में सुबह बहल व लोहारू से आने वाली बस का वाया बंद कर दिया गया है। इससे छात्र- छात्राओं को तोशाम कॉलेज जाने में देरी हो जाती है। अब छात्रों को सुबह 10 बजे आने वाली बस में जाना पड़ता है। एक सप्ताह पहले सरपंच कृष्ण कुमार ने रोडवेज के डिपो महाप्रबंधक से सम्पर्क किया था। लेकिन अभी तक उसका समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को भी सरपंच कृष्ण कुमार ने रोडवेज डिपो महाप्रबंधक से मिलकर समाधान करने की मांग की। इस पर महाप्रबंधक ने स्टाफ की कमी का हवाला दिया व एक दो दिन में स्टाफ आने के बाद बस चलाने का आश्वासन दिया। बस रोके जाने से काफी देर तक यात्री भी बस के अंदर ही फंसे रहे। दरअसल, वाया ग्रामीण रूटों पर बसों को लेकर मारामारी बनी है। सुबह कॉलेज और स्कूल शहर में आने वाले विद्यार्थियों के लिए रोडवेज बस नहीं चलने से विद्यार्थियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed