फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students are unable to find their favorite subject in graduation

मिशन एडमिशन: स्नातक में विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा अपना मनपसंद विषय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students are unable to find their favorite subject in graduation
भिवानी। कॉलेज में दाखिला मिलना विद्यार्थियों के लिए परेशानी बना हुआ है। स्नातक के विभिन्न कोर्सों में खाली सीटों पर दाखिला पाने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। विद्यार्थियों को ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला तो मिल रहा है मगर उन्हें अपनी पसंद का विषय नहीं मिल पा रहा। ऐसे में वे मजबूरी में न चाहते हुए भी उपलब्ध विषय ही ले रहे हैं। जिले के अधिकतर कॉलेजों में स्नातक की कला संकाय में अधिकतर सीट भर चुकी हैं। इसकी वजह से विद्यार्थी अन्य कोर्स बीबीए, बीसीए में अपनी किस्मत आजमा रहे है। साथ ही बीकॉम, बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में भी दाखिले के लिए काफी भीड़ है। वहीं कला संकाय में विद्यार्थियों को ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला तो मिल रहा है, मगर उन्हें अपनी पसंद का विषय नहीं मिला, जिसकी वजह से दाखिलें से भी संतुष्ट नहीं है। विद्यार्थियों को एक साल खराब होने का डर सता रहा है इसलिए वे पसंद न होने के बावजूद दाखिला ले रहे है। स्नातकोत्तर में ऑनलाइन आवेदन में जुटे विद्यार्थी
विज्ञापन

स्नातकोत्तर में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। विद्यार्थी दाखिले के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। विभाग की ओर से 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार दाखिला प्रक्रिया एक ही चरण में होगी। पहली मेरिट लिस्ट के बाद अगर सीटें रिक्त रहती हैं तो कॉलेजों में ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। दाखिलों की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है और पोर्टल के माध्यम से ही होगी।
विज्ञापन

वर्जन :
कॉलेज में स्नातक की बहुत कम सीट बची हुई है। इन सीटों पर दाखिला के लिए काफी मारामारी हो रही है। खाली सीटों पर 13 अक्तूबर पर ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। साथ ही स्नातकोत्तर के भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिला का इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed