फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student carved artworks with his tiny hands, made elephants, horses and airplanes in the blink of an eye

Bhiwani News: नन्हे-नन्हे हाथों से विद्यार्थी ने उकेरीं कलाकृतियां, पलक झपकते ही बना देते है हाथी, घोड़े और हवाई जहाज

Mon, 02 Dec 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Student carved artworks with his tiny hands, made elephants, horses and airplanes in the blink of an eye
बवानीखेड़ा। गांव लोहारी जाटू के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले सौरव (11) ने अपनी कलाकृतियों से सभी को दंग कर दिया। छात्र पलक झपकते ही हाथी, घोड़े और हवाई जहाज की कलाकृतियां बना देता है।
विज्ञापन

हाल ही में जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम में सौरव ने पशुओं के बाड़े का मॉडल चंद सैकेंड में तैयार करके प्रथम स्थान पाया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों का ध्यान सौरव द्वारा बनाई गईं कलाकृतियों ने अपनी और खींचने का काम किया।
विज्ञापन

बता दें की छात्र पलक झपकते ही झोपड़ी से लेकर हवाई जहाज तक के मॉडल बना देता है। छात्र की योग्यता को शिक्षकों ने परखा और उसे मोटिवेट किया। अपनी प्रतिभा के दम पर सौरव जिला स्तर पर हीरो बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षकों में संगीता, सीमा रानी, गीता रानी, सुदेश कुमारी, मनीष कुमार, विजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थी पलक झपकते ही मिट्टी से झोंपड़ी, चिड़िया, पालतु पशु, घोड़े, हाथी, ऊंट, कुंआ, झाडू, ट्रैक्टर, घर, कबूतर, हवाई जहाज, महापुरुषों की कलाकृतियां हूबहू बनाकर सभी को हतप्रभ कर देता है।

क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में हुई छात्र की प्रतिभा की पहचान
सौरव के शिक्षकों ने बताया कि इसके पिता मदन कुमार गांव में पंच है व माता कविता गृहिणी हैं। दो भाइयों में सौरव छोटा है। सौरव को अपनी प्रतिभा की स्वयं पहचान नहीं थी। स्कूल स्तर पर आयोजित क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में इसकी पहचान हुई। इसकी पहचान ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डीपीसी संतोष नागर ने बताया कि ये बच्चा इतिहास रचेगा। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस तरह के बच्चों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन मिल जाए तो यह बच्चा भविष्य में और ताकत बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed