{"_id":"67e59f93462727d493007288","slug":"strict-monitoring-will-be-done-to-completely-curb-illegal-mining-dc-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-131849-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए होगी सख्त निगरानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए होगी सख्त निगरानी : डीसी
Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों के साथ में उनके विभागों द्वारा उठाए गए कदमों व कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, तोशाम के एसडीएम डॉ. अशवीर नैन, सिवानी के एसडीएम विरेन्द्र सिंह और लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल से उनके संबंधित क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि ड्रग्स या अन्य किसी भी प्रकार के नशे की तस्करी को पूर्ण रूप से रोकें। असामाजिक तत्वों या आपराधिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें।
खनन क्षेत्र में रखें निगरानी
उपायुक्त ने विशेष तौर पर खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तोशाम के खनन क्षेत्र में विशेष निगरानी रखें। माइनिंग का कार्य खनन विभाग के नियमों के ही अनुरूप हो। वाहनों में निर्धारित क्षमता के तहत ही निर्माण सामग्री डाली जाए। कोई भी वाहन ओवर लोडिंग न हो। यदि कोई वाहन ओवर लोडिंग मिलता है तो उस पर नियमानुसार जुर्माना लगाने और जब्त करने की कार्रवाई की जाए। जिले में माइनिंग क्षेत्र से निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों की नियमित रूप से जांच की जाए। उनके पास ई- रवानगी बिल होना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि माइनिंग विभाग निगरानी के दौरान पुलिस एवं प्रवर्तन विभाग के साथ तालमेल कर कार्रवाई करे। इस दौरान डीएसपी आर्यन चौधरी, जिला खनन अधिकारी पंकज कुमावत, निरीक्षक हितेष कुमार, प्रदूषण विभाग से एसडीओ नीतीश भारद्वाज, आरटीए निरीक्षक नसीब सिंह, पुलिस उप निरीक्षक विरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।