फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government should provide compensation and crop insurance payouts to drought-affected farmers: Mahipal Bardu

सूखा प्रभावित किसानों को मुआवजा और फसल बीमा राशि दे सरकार : महीपाल बड़दू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Government should provide compensation and crop insurance payouts to drought-affected farmers: Mahipal Bardu
भारतीय किसान संघ की बैठक में मौजूद वि​भिन्न संगठनों के सदस्य।
भिवानी। भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय बिजली आयाम प्रमुखों की राष्ट्रीय बैठक में हरियाणा के किसानों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। प्रदेश मंत्री एवं बिजली आयाम प्रमुख महीपाल बड़दू ने सूखे से बर्बाद फसलों का मुआवजा, फसल बीमा राशि, खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता और मंडियों में सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

महीपाल बड़दू ने कहा कि हरियाणा के कई क्षेत्रों में सूखे के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित किसानों को बिना देरी उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दी जानी चाहिए। उन्होंने रबी सीजन की बिजाई के लिए खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में फसल बचाने वाले किसानों को भी मंडियों में सरकारी खरीद का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा। बैठक में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजस्थान से प्रगट सिंह बराड़ और श्रीचंद सिंह जयपुर सहित विभिन्न राज्यों के बिजली आयाम प्रमुखों और किसान पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed