फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Weather takes a turn; maximum temperature drops by five degrees.

Bhiwani News: मौसम ने ली करवट, अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn; maximum temperature drops by five degrees.
भिवानी में रविवार शाम आसमान में छाए बादल और गुजरते राहगीर।
भिवानी। पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी के बीच रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को तपिश से राहत मिली और दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री से घटकर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री से गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट से दिन के साथ रात में भी ठंडक बढ़ी। लगातार गर्मी और उमस झेल रहे लोगों ने मौसम में आए बदलाव से राहत महसूस की।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा के विशेषकर उत्तरी और पश्चिमी जिलों में हवाओं तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम में इस बदलाव का असर 13 अक्तूबर तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. खीचड़ के अनुसार 13 अक्तूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 14 से 16 अक्तूबर के दौरान हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके बाद मौसम खुश्क रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।


बाजारों में भी बढ़ी चहल-पहल
शाम को मौसम सुहावना होने के साथ ही शहर के मुख्य बाजारों, पार्कों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। हल्की ठंडक का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। स्थानीय निवासी कमला, बिमला, माया और कर्मबीर ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से वे परेशान थे लेकिन बादलों और ठंडी हवाओं ने काफी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed