{"_id":"63bd93fde26f5833de1a7962","slug":"stationary-shop-in-halu-bazar-due-to-electric-short-circuit-broke-the-shutter-and-controlled-the-fire-bhiwani-news-hsr652111584","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हालु बाजार में स्टेशनरी की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी, शटर तोड़कर पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हालु बाजार में स्टेशनरी की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी, शटर तोड़कर पाया आग पर काबू
विज्ञापन
हालु बाजार स्थित स्टेशनरी दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण जला सामान ट्रॉली में डालते कर्
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के हालु बाजार स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में सोमवार देर रात को अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग का पता मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अखबार वितरक से लगा। इसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल की गाड़ी हालु बाजार में पहुंचने की बजाए गलती से हालु मोहल्ला में पहुंच गई।
इस वजह से दमकल कर्मी करीब सात बजे मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान के अंदर आग भड़क चुकी थी, दमकल कर्मचारियों के पास शटर उखाड़ने का भी कोई औजार नहीं था, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने इंतजाम कर शटर उखाड़ा और फिर आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए, मगर बीच में ही दमकल कर्मचारियों के उपकरण भी जवाब दे गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टेशनरी की दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान खाक हो चुका था।
मनोज जिंदल ने बताया कि उसके जीजा सत्यनारायण की हालु बाजार में चिरंजीलाल चौखराज कागजी के नाम से स्टेशनरी व बही खाता की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अखबार वितरक का फोन आया कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना दमकल को भी दी गई। दमकल की गाड़ी करीब सात बजे मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों के पास शटर तोड़ने के लिए भी कोई औजार नहीं मिला, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने जैसे तैसे लोहे के सरियों से शटर उखाड़ा और फिर अंदर आग बुझाने के प्रयास शुरू कराए। इसी दौरान आग बुझा रहे कर्मचारियों की गाड़ी की प्रेशर पाइप भी फट गई। इसमें पानी लीक होने लगा। पाइप की लीकेज को भी रोकने का प्रबंध किया और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
मनोज का आरोप है कि दमकल कर्मचारी हालु बाजार की बजाए हालु मोहल्ला पहुंच गए। जबकि अगर समय से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच जाती तो शायद नुकसान कम होता। दमकल की दो गाड़ी आग पर काबू पाकर वापस चली गई, लेकिन करीब साढ़े दस बजे फिर से आग धधक उठी। इसके बाद तीसरी दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से शांत किया। इस दौरान दुकान के अंदर जलकर खाक हो चुका सामान का भी बाहर ढेर लग गया। जिसे ट्रैक्टर ट्राली में डालकर उठवाया गया।
दुकान मालिक के भतीजे का दो दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट
मनोज ने बताया कि सत्यनारायण के भतीजे पुण्य का दो दिन पहले सड़क पर अचानक लावारिस पशु आगे आने से एक्सीडेंट हो गया था। ये एक्सीडेंट सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी थी, इसलिए सत्यनारायण उसका हालचाल जानने हिसार गया हुआ था। इसी दौरान उसकी दुकान में ये हादसा हो गया।
दमकल विभाग के पास इमरजेंसी कॉल का पूरा रिकार्ड हैं, जिस समय हमारे पास सूचना आई, तुरंत गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। सुबह घनी धुंध थी, लेकिन इसके बावजूद पहले बड़ी गाड़ी भेजी, इसके बाद बाजार में छोटी गाड़ी गई। लगातार तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई। इससे आसपास की दुकानों का भी इस हादसे से बचाव संभव हो पाया।
- ताराचंद सैनी, जिला दमकल अधिकारी भिवानी।