फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Started picketing demanding to open crusher unit

क्रशर इकाई खुलवाने की मांग को लेकर शुरू किया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Started picketing demanding to open crusher unit
तोशाम में धरने पर बैठे क्रशर मालिक व अन्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों के चलते पिछले करीबन डेढ़ माह से तोशाम क्षेत्र में बंद पड़ी क्रशर इकाइयों के संचालक क्रशर मालिकों, ट्रक मालिकों, और बड़ी-बड़ी मशीनों के संचालकों द्वारा तोशाम के उपमंडल कार्यालय के सामने क्रशर इकाइयों को खुलवाने के लिए धरना आरंभ कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्रेशर मालिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

क्रशर एसोसिएशन खानक-डाडम के चेयरमैन मास्टर सतबीर रतेरा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के सभी बड़े-बड़े मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में कई बार बातचीत की जा चुकी है, परंतु क्रशर मालिकों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। क्रशर मालिक भारी आर्थिक दबाव में हैं। उनके पास काम करने वाले लोगों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है। उनके घर के खर्चे भी नहीं चल पा रहे हैं। सभी लोग आर्थिक परेशानी से बुरी तरह जूझ रहे हैं, परंतु कोई भी उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। मजबूरन उन्हें अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ा है। अगर सरकार इस संबंध में जल्दी से कोई कदम नहीं उठाती है और क्रशरों की बिजली बहाल नहीं करती है तो क्रशर मालिक भूख हड़ताल पर भी बैठ जाएंगे। सरकार जल्दी से जल्दी क्रशर इकाइयों को खोले। इस अवसर पर प्रधान सुनील जिंदल, जयपाल सिंह जगदीश ढांडा विपिन गोयल, असीम शर्मा, विनोद हसानिया, सतीश डाडम, अमित लाला डाडम, मनीष डाडम, रोहतास बिडौला, नरेश लोहार, वजीर सिंह पुर ,अर्जुन सिंह ड्राइवर, कॉमरेड जिले सिंह, बलवान सिंह डाडम, राजू सुंगरपुर, संदीप नलवा, अनिल गर्ग बागनवाला आदि क्रशर मालिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed