{"_id":"658478067482e368ba08260a","slug":"sports-stadium-to-be-built-in-jui-with-rs-80-lakhs-kiran-choudhary-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-10537-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूई में 80 लाख से बनेगा खेल स्टेडियम : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूई में 80 लाख से बनेगा खेल स्टेडियम : किरण चौधरी
Thu, 21 Dec 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
जूईकलां। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने जूई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने युवा क्लब की तरफ से सालों पुरानी मांग को पूरा करते हुए 80 लाख रुपये खेल स्टेडियम के लिए देने की घोषणा की। उनकी घोषणा पर युवा क्लब व गांव की तरफ से मान सम्मान की प्रतीक पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आपके हर कार्य को पूरा करने के लिए जी जान से कोशिश की। लेकिन पिछले दस साल में बीजेपी की सरकार ने हलके के साथ भेदभाव करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। हत्या लूटपाट की घटनाएं सरेआम हो रही है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई हैं। सरकार जुमले बाजी कर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। आने वाला समय आप सबका है। आप तोशाम को मजबूत करें ताकि मैं आपकी लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ सकूं। इस अवसर पर शीशराम चेयरमैन, सत्यनारायण शर्मा, पवन सरपंच जुई कलां, प्रदीप गोलागढ़, धर्मबीर सिंह उपस्थित थे। संवाद
जनवरी में प्रदेश में संदेश यात्रा निकाली जाएगी: किरण
तोशाम। पूर्व मंत्री व तोशाम से विधायका किरण चौधरी ने गांव दांग में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से जनवरी माह में प्रदेश में संदेश यात्रा निकाली जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। लेकिन प्रदेश की अंधी व बहरी गठबंधन सरकार को आमजन की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में हरियाणा प्रदेश की सबसे अधिक दुर्गति हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। इस मौके पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, सुनील भारीवास, महेंद्र नंबरदार, सज्जन संडवा, वजीर डाडम, राजेश पूनिया, पवन जांगड़ा मौजूद थे। संवाद