फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Speeding car on the first bike Scotty then two riders thrashed

तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक को फिर दो स्कूटी सवारों को रौंदा

Sun, 10 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sun, 10 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Speeding car on the first bike Scotty then two riders thrashed
चरखी दादरी। लोहारू रोड़ स्थित रोज गार्डन के समीप शनिवार देर शाम तेज रफ्तार का कहर जमकर बरपा। तेज स्पीड से कार ने पहले एक बाइक को फिर दो स्कूटियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार चचेरे भाइयों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है और इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद भीड़ ने कार सवार चार युवकों में से एक को मौके पर दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे लोहारू चौक की तरफ सेे एक तेज रफ्तार में कार दौड़ी आ रही थी। पीएनबी बैंक के समीप कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार बाइक को घसीटते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर तक ले गई। इसी दौरान सड़क किनारे चल रही दो स्कूटियां भी इसकी चपेट में आ गई। बाद में कार बाइक को घसीटते हुए पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक चालक इमलोटा निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना में मृतक बाइक चालक का भाई बंटी सहित पुरानी अनाज मंडी निवासी स्कूटी सवार भारत भूषण और सौरभ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से तीनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इनमें से बंटी और भारत भूषण की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


शीशा तोड़कर अंदर आ गिरा बाइक सवार
घटना के दौरान बाइक सवार संदीप टक्कर लगते ही उछलकर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक का चचेरा भाई बंटी बाइक के साथ घिसटता हुआ पेड़ से टकरा कर कार का फ्रंट शीशा तोड़ते हुए कार के अंदर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार सवार एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान उसने सभी कार सवारों के गांव मिसरी निवासी होने की पुष्टि की है। हादसा का कारण तेज रफ्तार ही है।
सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत
घटना देख कलेजा आया मुंह को
घटना के दौरान मैं अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने बैंक के सामने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार उछलकर डिवाइडर पर जा गिरा। इसके बाद बाइक को घसीटते हुई आ रही कार ने दो अलग-अलग स्कूटियों को टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद कार चालक और उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घटना देख उसका कलेजा मुंह को आ गया।

- इंद्र सिंह, फोटो स्टेट दुकान संचालक

पेड़ नहीं होता तो पार्क में जा घुसती कार
मैं यहां अपने दोस्त की दुकान पर बैठा हुआ था। एकाएक उसकी नजर बाहर पड़ी तो तेज रफ्तार कार बाइक को घसीटती हुई आ रही थी। इसके बाद दो स्कूटियों से टकराने के बाद कार पेड़ से टकरा गई। जोरदार धमाका होते ही सभी दुकानदारों ने बाहर आकर बाइक सवारों को संभाला। इस दौरान एक की मौत हो चुकी थी। अगर पेड़ नहीं होता तो कार पार्क की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसती और हादसा और बड़ा हो सकता था।
- बलजीत सिंह, झज्जर घाटी निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed