फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Specialty of training is to learn and teach: Dhankhar

प्रशिक्षण की विशेषता सीखना और सिखाना है : धनखड़

Mon, 11 Sep 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Specialty of training is to learn and teach: Dhankhar
​भिवानी: विस्तारक प्र​शिक्षण ​शिविर में पहुंचें ओमप्रकाश धनखड़ को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते
भिवानी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को लोकसभा स्तरीय दो दिवसीय अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिट्स कॉलेज में किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने विस्तारकों को संगठनात्मक जानकारी के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की विशेषता सीखना और सिखाना है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी के हजारों अल्पकालीन विस्तारक दो दिन के प्रशिक्षण के बाद पांच दिनों तक शक्ति केंद्रों पर रहेंगे और वहां पर बूथों को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यशाला में विस्तारकों को शक्ति केंद्रों पर जाकर काम करने और संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। सांसद धर्मबीर सिंह ने दिल्ली में हो रहे जी-20 सम्मेलन के बारे में बताया। राई विधायक मोहन लाल कौशिक ने संगठन विस्तारक योजना के उद्देश्यों के बारे में चर्चा की। अटेली विधायक सीताराम व विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है। विस्तारक योजना के माध्यम से कुशल संगठन एवं कुशल कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हुए पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना ही उद्देश्य है।
विज्ञापन

अल्पकालीन विस्तारक कार्यशाला को पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, प्रभारी कमल यादव, पूर्व विधायक सुखविंदर श्योराण, दादरी जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, महेंद्रगढ़ जि़लाध्यक्ष दयाराम यादव, भिवानी जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, शशि रंजन परमार, अजय बंसल रोहतक ने संबोधित किया। इस मौके पर ठाकुर विक्रम सिंह, मीना परमार, राजेश बंटी, शशी परमार, किरण कलकल, हषर्वधन, बृजपाल सिंह तंवर, प्रिया असीजा, संदीप श्योराण, मनोज ढाणा, राजबाला, नरेश कुडल, रोहताश चौहान, सुनील डावर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed