{"_id":"6a4ab7cb7a6b4f8777085b54","slug":"son-accused-of-murdering-father-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153500-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिता की हत्या करने का आरोपी बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिता की हत्या करने का आरोपी बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। अपने ही पिता की हत्या करने के मामले में थाना सिवानी पुलिस ने आरोपी संदीप को शनिवार को वार्ड नंबर-31, सिवानी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने का सूआ और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना सिवानी के वार्ड नंबर-2 निवासी बीरमती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि तीन जुलाई की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे वह अपने पति हरिराम तथा बच्चों के साथ घर पर सो रही थीं। इसी दौरान उनका पुत्र संदीप घर पहुंचा। देर रात घर आने का कारण पूछने पर संदीप का अपने पिता हरिराम से विवाद हो गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो संदीप ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से अपने पिता हरिराम पर कई वार कर दिए और मौके से भाग गया। घायल हरिराम को पहले सिवानी अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। हिसार में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे थाना सिवानी के जांच अधिकारी पंकज ने शनिवार को आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने का सूआ तथा मोटरसाइकिल बरामद की।