फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Somansh received a call from Rajya Sabha member Deependra Hooda

Bhiwani News: हरीश के बेटे सोमांश के पास राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का आया फोन, रस्म पकड़ी पर पहुंचेंगे

Thu, 25 Jan 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Somansh received a call from Rajya Sabha member Deependra Hooda
भिवानी। अयोध्या श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह में भिवानी के जवाहर चौक में आयोजित रामलीला नाटक मंचन के दौरान प्रभु राम के चरणों में दम तोड़ने वाले हरीश कक्कड़ के बेटे सोमांश के पास बुधवार को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का फोन आया। दीपेंद्र ने हरीश कक्कड़ के निधन पर अफसोस जताते हुए परिवार के साथ इस दुख की खड़ी में खड़ा होने की सांत्वना दी।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने उनकी वीरवार दोपहर को कमला नगर के दुर्गा मंदिर में दोपहर एक से दो बजे तक होने वाली रस्म पगड़ी उठाला में शामिल होने का भी आश्वासन दिया। सोमांश ने बताया कि उन्होंने पिताजी के बारे में पूछा था और उन्हें और उनके परिवार को सांत्वना दी। सोमांश ने बताया कि हरीश कक्कड़ का निधन 22 जनवरी को जवाहर चौक पर चल रही रामलीला मंचन के दौरान हुआ था। उनके निधन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसमें वह भगवान श्रीराम के भजन पर हर्षित होकर नाचते हुए अचानक ही राम पात्र बने व्यक्ति के चरणों पर गिरते ही प्राण त्याग देते हैं। बता दें कि हरीश की 25 जनवरी की दोपहर एक से दो बजे तक कमला नगर स्थित दुर्गा मंदिर में रस्म पगड़ी और शोक सभा होगी। इसमें शहर के गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed